न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इमरान ने परवीन को इस अंदाज में की मैरिज एनिवर्सरी विश, कंगना ने इस मामले में किया स्मृति का समर्थन

बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे हाल ही में सलमान खान की फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 8:10:17

2 News : इमरान ने परवीन को इस अंदाज में की मैरिज एनिवर्सरी विश, कंगना ने इस मामले में किया स्मृति का समर्थन

बॉलीवुड में सीरियल किसर के नाम से मशहूर इमरान हाशमी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वे हाल ही में सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में अपनी छवि के विपरीत विलेन के रूप में दिखे। हालांकि यहां भी उन्हें फैंस का खूब प्यार मिला। इमरान की पर्सनल लाइफ देखें तो वे एक सिंपल फैमिली मैन हैं। उन्हें सोशल मीडिया से लेकर कई इवेंट्स तक पत्नी व बच्चे के लिए प्यार लुटाते देखा गया है। आज गुरुवार (14 दिसंबर) को इमरान की शादी की सालगिरह है।

ऐसे में वे अपनी लेवी लव से प्यार जताने का मौका कैसे मिस कर सकते थे। इमरान ने पत्नी परवीन साहनी के लिए बेहद खास मैसेज लिखा। इमरान ने इसके लिए अपने ऑफिशियल ट्विटर (X) हैंडल का सहारा लिया। उन्होंने परवीन की कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। साथ ही इमरान ने लिखा, “आप हमेशा मेरी सबसे खुशहाल जगह हैं और रहेंगी!

पिछले 17 सालों से (वास्तव में हमारे डेटिंग शुरू करने के 20 साल बाद से) ये एक ऐसी खुशी है जो आपको परेशान कर रही है। आखिरी तस्वीर में आप नाराज दिख रही हैं। हैप्पी एनिवर्सरी बेबी!!” बता दें कि इमरान और परवीन स्कूखल के दिनों से ही साथ हैं। दोनों ने 14 दिसंबर 2006 को निकाह किया था। उनके एक बेटा है। उल्लेखनीय है कि इमरान ने साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म ‘फुटपाथ’ से डेब्यू किया था।

emraan hashmi,actor emraan hashmi,tiger 3,parveen shahani,emraan parveen,emraan parveen marriage anniversary,kangana ranaut,smriti irani

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेड लीव की जरूरत नहीं : कंगना

महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा बुधवार को संसद में पीरियड लीव को लेकर दिए गए बयान पर बहस छिड़ गई है। इस बहस में अब एक्ट्रेस कंगना रनौत भी कूद गई हैं। उन्होंने माहवारी के दौरान विशेष छुट्टी दिए जाने की नीति पर स्मृति के स्टेटमेंट का सपोर्ट किया है। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी में एक पोस्ट शेयर की है।

इसमें उन्होंने लिखा-“कामकाजी महिला एक मिथक है, इतिहास में कोई भी ऐसी महिला नहीं हुई है जिसने कोई काम ना किया हो। खेती से लेकर घर के काम और बच्चों को बड़ा करने तक महिलाएं काम करती रही हैं और उनके परिवार या समुदाय या राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रास्ते में कुछ भी नहीं आया है। जब तक यह किसी तरह की कोई मेडिकल कंडीशन ना हो, महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेड छुट्टियों की जरूरत नहीं है। कृपया समझें कि यह मासिक धर्म है, कोई बीमारी या अपंगता नहीं।”

उल्लेखनीय है कि स्मृति ने महिलाओं के लिए पीरियड्स के दौरान विशेष छुट्टी दिए जाने की नीति का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि एक मासिक धर्म वाली महिला के रूप में, मासिक धर्म और मासिक धर्म चक्र एक अपंगता नहीं है, यह महिलाओं की जिंदगी का एक स्वाभाविक हिस्सा है...हमें ऐसे मुद्दों का प्रस्ताव नहीं देना चाहिए जहां महिलाओं को समान अवसरों से वंचित किया जाता है, सिर्फ इसलिए कि जो व्यक्ति मासिक धर्म से नहीं गुजरा उसका मासिक धर्म के प्रति एक विशेष दृष्टिकोण है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका