न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इमरान के 45वें जन्मदिन पर देखें ‘OG’ से उनका फर्स्ट लुक, पुलकित-कृति ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की Photos

बॉलीवुड में सीरियल किसर की इमेज रखने वाले एक्टर इमरान हाशमी आज रविवार (24 मार्च) को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Mar 2024 2:10:24

2 News : इमरान के 45वें जन्मदिन पर देखें ‘OG’ से उनका फर्स्ट लुक, पुलकित-कृति ने शेयर की हल्दी सेरेमनी की Photos

बॉलीवुड में सीरियल किसर की इमेज रखने वाले एक्टर इमरान हाशमी आज रविवार (24 मार्च) को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर इमरान को चाहने वाले उन पर बेशुमार प्यार लुटा रहे हैं। इमरान को सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। इमरान के फैंस को एक शानदार तोहफा मिला है। दरअसल इमरान जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं।

वे एक्टर पवन कल्याण की फिल्म ‘OG’ में दिखेंगे। फिल्म के डायरेक्टर सुजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इमरान का फर्स्ट लुक शेयर किया है। फोटो में इमरान हैवी दाढ़ी के साथ नजर आ रहे हैं। वे सिगार पी रहे हैं। उनकी उंगली पर टैटू बना है और हाथ में गोल्डन कलर का कड़ा पहना है। सुजीत ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे डैडलियस्ट ओमी भाऊ।” इमरान फिल्म में ‘ओमी भाऊ’ का किरदार निभाएंगे।

इमरान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, “गंभीर, सुना है तू बम्बई आ रहा है। वडा वादा करता हूं, हम दोनों में से किसी एक का सिर जरूर कटेगा। दे कॉल हिम ओजी।” फिल्म में पवन कल्याण लीड रोल में हैं और इमरान विलेन बनेंगे। श्रिया रेड्डी, प्रियंका मोहन के भी खास रोल हैं। फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें कि इमरान पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ मूवी में भी खलनायक के रूप में दिखे थे।

कृति-पुलकित ने एक-दूसरे के लगाई मुल्तानी मिट्टी, की खूब मस्ती

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट बॉलीवुड के सबसे लेटेस्ट कपल हैं, जो हमेशा के लिए एक-दूजे के हो चुके हैं। उन्होंने 15 मार्च को शादी रचाई थी। कपल एक-एक कर शादी समारोहों की झलक दिखा रहे हैं। आज रविवार (24 मार्च) को फैंस को हल्दी सेरेमनी की झलक देखने को मिल रही है। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हल्दी की फोटो शेयर की हैं।

दोनों ने हल्दी स्किप कर एक-दूसरे को मुल्तानी मिट्टी लगाई। उन्होंने खुलासा करते हुए इस फैसले के पीछे की वजह बताई। कृति ने लिखा, “हमारी हल्दी थोड़ी गैरपारंपरिक थी। शगुन के लिए हल्दी की एक चटनी मुल्तानी मिट्टी के पैक में, इसे खास तौर पर पुलकित और मेरे लिए तैयार किया गया, हमारी स्किन को ध्यान में रखते हुए क्योंकि ब्राइड और ग्रूम को ग्लो करना था न।”

इसके साथ ही कृति ने खुलासा किया कि सेरेमनी में मस्ती-मस्ती में पुलकित को पूल में फेंक दिया गया। हालांकि वह बच गईं। तस्वीरों में कपल को उनके दोस्त और परिवार वाले मुल्तानी मिट्टी लगा रहे हैं। कपल साथ में बैठे हुए एक-दूसरे को मुल्तानी मिट्टी लगा रहा है। उनके चेहरे पर स्माइल और ग्लो साफ नजर आ रहा है। पुलकित ने सबके सामने किस किया और कृति ने उनका कुर्ता फाड़ दिया। जब कृति कुर्ता फाड़ रही थीं तो पुलकित का एक्सप्रेशन काफी फनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम