न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

20 साल बाद एक साथ दिखी ‘मर्डर’ की हॉट जोड़ी, इमरान-मल्लिका ने जमकर दिए पोज, फैंस कर रहे कमेंट

साल 2004 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'मर्डर' में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को देखा गया था। यह जोड़ी दर्शकों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 11:04:54

20 साल बाद एक साथ दिखी ‘मर्डर’ की हॉट जोड़ी, इमरान-मल्लिका ने जमकर दिए पोज, फैंस कर रहे कमेंट

साल 2004 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'मर्डर' में इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत को देखा गया था। यह जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। हालांकि इसके बाद वे दोनों किसी और फिल्म में साथ नहीं आए। इसके अलावा उन्हें किसी पार्टी फंक्शन में भी साथ स्पॉट नहीं किया गया। सालों बाद गुरुवार (11 अप्रैल) को इमरान और मल्लिका को एक साथ देखा गया। फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बेटी के रिसेप्शन में दोनों एक साथ दिखे।

उन्हें देख पैपराजी ने पोज देने की गुजारिश की। दोनों ने एक-दूसरे से मिलने के बाद कुछ देर तक बातें की और फिर पोज दिए। इस दौरान मल्लिका ने पिंक कलर का गाउन पहना हुआ था। वहीं इमरान ब्लैक कलर के कोट पैंट में काफी हैंडसम दिखे। मल्लिका को देखते ही इमरान ने उन्हें प्यार से गले लगाया और देर तक बातें करते दिखे। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। वे इस जोड़ी को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं।

कई यूजर्स का मानना है कि उनके बीच बोलचाल बंद थी और अब सुलह हो गई है। ऐसे में वे ‘मर्डर’ के सीक्वल में नजर आ सकते हैं। एक यूजर ने लिखा, “इमरान हाशमी सचमुच शरमा रहे हैं।” एक ने लिखा, “फिर से मर्डर होगा क्या?” एक दूसरा लिखता है, “इमरान भाई ‘भीगे होंठ तेरे’ को रीक्रिएट कर दो मौका सही है।” ऐसे ही कई और कमेंट्स आ रहे हैं। बता दें 'मर्डर' में इमरान-मल्लिका में कमाल की कैमेस्ट्री देखने को मिली थी। मूवी की स्टोरी के साथ इसके सभी गाने सुपरहिट रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्डर’ के सेट पर मल्लिका और इमरान का झगड़ा हो गया था। इस फिल्म में दोनों ने कई बोल्ड सीन दिए थे।

मल्लिका ने इंटरव्यू में इमरान के साथ बातचीत बंद होने पर दी थी रिएक्शन

साल 2021 में एक इंटरव्यू के दौरान मल्लिका ने 'मर्डर' के सेट पर इमरान के साथ अपनी लड़ाई को याद किया और बताया था कैसे दोनों एक-दूसरे से बात नहीं करते थे। 'द लव लाफ लाइव' शो पर मल्लिका ने बताया था कि हमारे बीच गलतफहमी हुई थी। इस वजह से बातचीत बंद हो गई थी। मैं उन्हें तब पसंद नहीं करती थी उतना और न वो मुझे पसंद करते थे। इसी तरह एक बार करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में इमरान ने मल्लिका को बेड किसर बताया था।

इमरान ने कहा कि उनका सबसे खराब ऑन-स्क्रीन किस उनकी ‘मर्डर’ को एक्ट्रेस मल्लिका के साथ था, जबकि उन्होंने 'मर्डर 2' में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिज को बेहतर किसर बताया। बता दें इमरान (45) की पिछली फिल्म ‘ऐ वतन मेरे वतन’ थी, जिसमें उनका कैमियो था। सारा अली की यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। दूसरी ओर मल्लिका (47) इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष