न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक’ बताने से इमरान के हो गए थे कई दुश्मन, फराह ने शाहरुख को लेकर किए ये खुलासे

एक्टर इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उस विवाद पर भी बात की जब उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 17 Nov 2023 7:20:35

2 News : ऐश्वर्या को ‘प्लास्टिक’ बताने से इमरान के हो गए थे कई दुश्मन, फराह ने शाहरुख को लेकर किए ये खुलासे

एक्टर इमरान हाशमी ने एक इंटरव्यू में फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर खुलकर बात की। साथ ही उस विवाद पर भी बात की जब उन्होंने एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को 'प्लास्टिक' बोल दिया था। दरअसल इमरान हाशमी 10 साल पहले फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के चौथे सीजन में गेस्ट बनकर पहुंचे थे। उस शो में उन्होंने ऐश्वर्या से लेकर डायरेक्टर महेश भट्ट और एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर विवादित कमेंट किए थे।

44 वर्षीय इमरान ने जूम एंटरटेनमेंट से बात करते हुए कहा कि ऐश्वर्या पर कमेंट करने के बाद मैंने फिल्म इंडस्ट्री में कई दुश्मन बना लिए थे। ये हैंडल करना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन मैं अभी भी नरम दिल नहीं हुआ हूं। अगर मैं दोबारा 'कॉफी विद करण' में गया तो सब बिगाड़ दूंगा। शायद इस बार रैपिड फायर राउंड में और भी खतरनाक हो जाऊं। मेरे मन में उन लोगों (ऐश्वर्या, महेश भट्ट और मल्लिका) के खिलाफ कुछ नहीं है।

मैं बस हैंपर जीतना चाहता था। करण ने रैपिड फायर राउंड में इमरान से पूछा था कि 'प्लास्टिक' शब्द सुनकर उनके दिमाग में किस एक्टर या एक्ट्रेस का नाम आता है, तो उन्होंने तुरंत ऐश्वर्या का नाम ले लिया था। बाद में इमरान ने सार्वजनिक तौर पर इसके लिए माफी मांगते हुए कहा था कि मैं ऐश्वर्या का बहुत बड़ा फैन हूं लेकिन शो का फॉर्मेट ऐसा था। ऐसा नहीं हो सकता कि मैं चीजें न बोलूं और हैंपर जीत जाऊं। मैं ऐश्वर्या से प्यार करता हूं। मैं हमेशा से ही उनके काम का फैन रहा हूं।

emraan hashmi,tiger 3,actor emraan hashmi,Aishwarya Rai Bachchan,koffee with karan,farah khan,shahrukh khan

शाहरुख ने ‘दर्द-ए-डिस्को’ गाने के लिए 2 दिन नहीं पीया था पानी : फराह

सुपरस्टार शाहरुख खान और फिल्ममेकर व कोरियोग्राफर फरहा खान अच्छे दोस्त हैं। दोनों ने 'ओम शांति ओम', 'मैं हूं ना' और 'हैप्पी न्यू ईयर' जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। फराह ने अब शाहरुख से जुड़ी कुछ बातें शेयर की हैं। फराह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शाहरुख को इंडस्ट्री में 32 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है और आज भी वह फैंस के लिए कड़ी मेहनत करते हैं।

‘जवान’ के गाने 'छलिया' के लिए शाहरुख ने खूब रिहर्सल की। जब उन्होंने मुझे इस चीज के लिए कहा तो मैंने उनसे कहा कि आप पागल हो गए हो क्या, आपको क्या जरूरत है लेकिन उन्होंने बहुत रिक्वेस्ट की क्योंकि वे इस गाने में बेस्ट देना चाहते थे। शाहरुख ने ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दर्द-ए-डिस्को’ के लिए भी कड़ी मेहनत की थी।

उन्होंने 2 दिन तक पानी नहीं पीया था, ताकि वे अच्छे से बॉडी फ्लॉन्ट कर सकें। इसके अलावा फराह ने बताया कि मैंने कुछ साल पहले शाहरुख को ‘डंकी’ फिल्म जैसी एक स्क्रिप्ट ऑफर की थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि वे इस रोल में फिट नहीं होंगे क्योंकि वे यंग नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका