न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश-लवकेश का बैडरूम वीडियो वायरल, लोगों ने बताया गे, इस एक्ट्रेस पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और पिछले दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रहे लवकेश कटारिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Aug 2024 2:04:25

2 News : एल्विश-लवकेश का बैडरूम वीडियो वायरल, लोगों ने बताया गे, इस एक्ट्रेस पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव और पिछले दिनों ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रहे लवकेश कटारिया काफी अच्छे दोस्त हैं। उनका बेडरूम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एल्विश को लगातार मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। शर्टलेस एल्विश और लवकेश लेटे हुए दिख रहे हैं। एल्विश ने कहा कि गे होना कोई बुरी बात नहीं है। @Unik_insaan2 नाम के यूजर ने इस वीडियो को एक्स (ट्विटर) पर साझा किया है। इसमें एल्विश और लवकेश शर्टलेस होकर बिस्तर पर लेटे हैं।

एल्विश को लवकेश को अंडरवियर में रिकॉर्ड करते हुए भी दिखाया गया है। एल्विश कह रहे हैं कि हम सोच रहे हैं अपना एक गैंग बना ले। गे होना बुरी बात नहीं है। कभी-कभी लोगो को लगता है हम विरोधी हैं। नहीं भाई, हम ओपन हो रखे हैं। इसके अलावा एल्विश ने कैप्शन में लिखा है, “मैं LGBTQ का समर्थन करता हूं।” यह वीडियो तेजी से फैल रहा है। लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर मजे ले रहे हैं।

इसे देखकर कई लोग इसे सिर्फ हंसी-मजाक वाला एक फनी वीडियो बता रहे हैं तो कई लोग ऐसे भी हैं जो उनसे सवाल कर रहे हैं कि ये भाईचारा कैसा है? इतना ही नहीं कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि उन्हें आज यकीन हो गया कि ये दोनों गे हैं। आपको बता दें कि दोनों की दोस्ती के किस्से ‘BB OTT 3' में भी सुनने को मिले। यहां तक कि यूट्यूबर अरमान मलिक ने लवकेश को एल्विश का चमचा तक बोल दिया था, लेकिन लवकेश ने इसे भाईचारा बताया था।

ज्वेलरी ब्रांड ने एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ बातचीत के स्क्रीनशॉट किए शेयर

एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर अवनीत कौर प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। अब अवनीत पर एक ज्वेलरी ब्रांड ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि कई बार वादा करने के बावजूद अवनीत ने ब्रांड की चीजों को इस्तेमाल करने के बाद भी क्रेडिट नहीं दिया। विवाद तब सामने आया जब ब्रांड के इंस्टाग्राम अकाउंट ने अवनीत के साथ उनकी बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए।

ब्रांड की ओर से अवनीत से संपर्क किए जाने पर उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह ज्वेलरी के बारे में जरूर पोस्ट करेंगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इंस्टाग्राम पर ब्रांड ने लिखा, “अपने पूरे महीने के यूरोप वेकेशन के दौरान अवनीत ने हमारी ज्वेलरी कुल 7 बार पहनी। डायर और विविएन वेस्टवुड जैसे बड़े ब्रांड के साथ RANG पहनने के बावजूद उन्होंने अपनी पोस्ट में केवल इन लक्जरी ब्रांडों को ही टैग किया। स्टाइलिस्ट ने कहा कि उन्होंने अवनीत से बात की। इसके बाद एक अलग पोस्ट में दूसरे आउटफिट के साथ हमारे ब्रांड को क्रेडिट देने के लिए सहमत हो गई।

हालांकि, जब अवनीत ने फिर से पोस्ट किया, तब भी उन्होंने क्रेडिट नहीं दिया। हमने स्टाइलिस्ट को एक बार फिर मैसेज किया, जिसमें पूछा कि अवनीत ने हमारे ब्रांड को क्रेडिट क्यों नहीं दिया। अवनीत ने स्टाइलिस्ट को जवाब देते हुए कहा, 'अरे मैं उन्हें भुगतान करूंगी। कितना है'। हमने यह समझाते हुए जवाब दिया कि यह पैसे के बारे में नहीं था, बल्कि जो तय किया गया था उस पर टिके रहने के बारे में था।"

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका