न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भीड़ से पिटते-पिटते बचे एल्विश, वीडियो वायरल, ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं भाग्यश्री

यूट्यूबर एल्विश यादव ने जब से वाइल्ड कार्डधारी के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीता है, तब से ही वे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एल्विश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 7:40:13

2 News : भीड़ से पिटते-पिटते बचे एल्विश, वीडियो वायरल, ‘मैंने प्यार किया’ की शूटिंग के दौरान प्रेग्नेंट थीं भाग्यश्री

यूट्यूबर एल्विश यादव ने जब से वाइल्ड कार्डधारी के रूप में बिग बॉस ओटीटी 2 का खिताब जीता है, तब से ही वे काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। एल्विश आए दिन किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में आ जाते हैं। बीते दिनों ड्रग्स केस में एल्विश का नाम आया था और रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप लगे थे। अब एल्विश एक बार फिर से गलत कारणों से खबरों में हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है।

इसमें एल्विश अपने दोस्तों और राघव शर्मा के साथ वैष्णो देवी दर्शन के बाद घूम रहे थे। अचानक कोई कैमरा लेकर उनसे बात करने आता है। इसके बाद पता नहीं क्या बात होती है और लड़ाई शुरू हो जाती है, जो मारपीट में बदल जाती है। राघव को गुस्से भरी भीड़ के साथ देखकर एल्विश वहां से भाग जाते हैं। इस वीडियो को शेयर करने वाले बिग बॉस खबरी ने बताया कि एल्विश भीड़ से पिटते-पिटते बचे हैं। जानकारी के अनुसार एक शख्स एल्विश की फोटो और इंटरव्यू की रिक्वेस्ट लेकर आया था लेकिन उनके मना करने पर लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया।

अब एल्विश सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए हैं। यूजर्स के रिएक्शन की बात करें तो एक शख्स ने इस पर रिएक्ट करते हुए लिखा,“सिस्टम का क्या हाल कर दिया।” तो एक ने ट्रोल करते हुए कहा, “सिस्टम आर्मी का सारा सिस्टम धरा के धरा रह गया। एल्विश यादव भाई ये तेरा गुड़गांव नहीं है ये जम्मू है, ये अच्छे-अच्छों का सिस्टम बिगाड़ देते हैं।” तो किसी ने लिखा, “सिस्टम हैंग हो गया एल्विश का, दूसरों को धमकी देने वाला खुद हैंग हो के भाग गया डरपोक।”

हिमालय दासानी के साथ हुई है भाग्यश्री की शादी

एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सलमान खान के साथ डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। 29 दिसंबर 1989 को रिलीज हुई फिल्म जबरदस्त हिट हुई, लेकिन भाग्यश्री ने शूटिंग खत्म करने के तुरंत बाद शादी करने का फैसला किया। तब वह हिमालय दासानी के साथ रिलेशनशिप में थीं। भाग्यश्री ने शादी के बाद एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली थी।

अब भाग्यश्री ने राइजिंग स्टार्स पुस्तक के लिए रश्मि उचिल के साथ एक इंटरव्यू में 'मैंने प्यार किया' के पोस्टर की शूटिंग को याद किया। भाग्यश्री ने बताया कि जब मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य ने मेरे 'मैंने प्यार किया' के पोस्टर के लिए फोटोशूट किया था, तब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। कोई नहीं जानता था। मुझे याद है कि सलमान ने मुझसे कहा था कि शादी के बाद मोटी हो गई हो। शादी और बच्चे होने के बाद मेरा एक्टिंग करने का मन नहीं हुआ।

जब बच्चे बड़े हो रहे होते हैं, तो शुरुआत में एक बच्चे को अपने माता-पिता और विशेष रूप से मां के आस-पास रहने से जिस तरह का जुड़ाव, जिस तरह की नींव, जिस तरह की मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा मिलती है, वह हर चीज से बढ़कर होती है और यही बात मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है। भाग्यश्री पति हिमालय के साथ 'नच बलिए' के पिछले सीजन में नजर आई थीं। वह इस साल सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में हिमालय और बेटे के साथ कैमियो रोल में दिखी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम