न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश ने जयपुर में एक शख्स के जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, ‘रामायण’ में हो सकती है अमिताभ की एंट्री

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने पिछले साल टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के खिताब पर कब्जा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 12 Feb 2024 12:28:54

2 News : एल्विश ने जयपुर में एक शख्स के जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल, ‘रामायण’ में हो सकती है अमिताभ की एंट्री

पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने पिछले साल टीवी की दुनिया के सबसे विवादित शो में से एक ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के खिताब पर कब्जा जमाया था। वे ‘बिग बॉस’ के इतिहास में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री लेकर ट्रॉफी जीतने वाले पहले कंटेस्टेंट हैं। एल्विश शो जीतने के बाद से ही जबरदस्त लाइमलाइट में हैं। हालांकि कंट्रोवर्सी का पीछा नहीं छोड़ रही। अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जो उनके फैंस को एक बार फिर चोट पहुंचा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एल्विश खुलेआम मारपीट कर रहे हैं। दरअसल एल्विश हाल ही में राजस्थान पहुंचे थे। उन्होंने राजधानी जयपुर में फैंस के लिए मीट अप प्रोग्राम रखा था। वहां एक रेस्टोरेंट में कुछ ऐसा हुआ कि एल्विश आपा खो बैठे और किसी की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि वीडियो रविवार (11 फरवरी) का है। आप देख सकते हैं कि एल्विश की रेस्त्रां में बैठे एक शख्स से बहस हो रही है।

अचानक एल्विश को इतना गुस्सा आता है कि वे उस व्यक्ति को चाटा जड़ देते हैं। वे इसके बाद बाहर जाने लगे तो उस शख्स ने कुछ ऐसा बोला कि एल्विश अंदर आकर फिर उस शख्स से भिड़ने लगे। हालांकि एल्विश के दोस्तों ने उन्हें रोक दिया। एक पुलिसवाले ने बीच में आकर सबको काबू किया। वह एल्विश को रेस्टोरेंट से बाहर लेकर जाता है और उनकी कार तक छोड़ता है। अभी लड़ाई की असल वजह सामने नहीं आई है।

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में अमिताभ बच्चन को ऑफर हुआ ‘दशरथ’ का रोल

‘दंगल’ फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' लंबे समय से खूब चर्चाओ में है। इसमें रणबीर कपूर ‘राम’ तथा साउथ इंडियन सुपर स्टार यश ‘रावण’ के रूप में नजर आएंगे। ‘सीताजी’ के लिए साई पल्लवी और जान्हवी कपूर पर चर्चा चल रही है। फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। धीरे-धीरे ‘रामायण’ के सभी किरदारों के चेहरे सामने आ रहे हैं।

अब इस लिस्ट में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन का नाम भी जुड़ गया है। अमिताभ भगवान राम के पिता ‘दशरथ’ की भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो अमिताभ को ‘दशरथ’ का रोल ऑफर किया गया है। अभी इस खबर पर मेकर्स का कोई बयान सामने नहीं आया और न ही कोई कंफर्मेशन जारी हुआ है।

उल्लेखनीय है कि साल 2009 में एक्टर संजय खान और फारुख धोंदी लिखित 'द लीजेंड ऑफ राम' में भी अमिताभ को ‘दशरथ’ का रोल ऑफर हुआ था। उसमें ऋतिक रोशन को राम और जाएद खान ‘लक्ष्मण’ का रोल करने वाले थे, लेकिन फिल्म बनी ही नहीं। अमिताभ 22 जनवरी को अयोध्या में हुए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए थे। वे हाल ही दोबारा राम मंदिर के दर्शन करने पहुंचे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम