न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एल्विश यादव बने Bigg Boss OTT-2 के विजेता, रचा इतिहास, 17वें सीजन में एंट्री पर बोले...

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर बन गए हैं। साथ ही एल्विश ने इतिहास भी रच दिया। दरअसल बीते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Aug 2023 10:29:56

एल्विश यादव बने Bigg Boss OTT-2 के विजेता, रचा इतिहास, 17वें सीजन में एंट्री पर बोले...

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर बन गए हैं। साथ ही एल्विश ने इतिहास भी रच दिया। दरअसल बीते 16 वर्षों के बिग बॉस के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी वाइल्ड कार्ड धारी कंटेस्टेंट ने विजेता की कुर्सी पर कब्जा जमाया हो। एल्विश के फैंस और फैमिली काफी खुश है। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

एल्विश को ईनामी राशि के रूप में 25 लाख रुपए और एक बेहतरीन ट्रॉफी भी मिली है। शुरुआत से ही बेहतरीन गेम खेल रहे और खिताब के प्रबल दावेदार अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान दूसरे स्थान पर रहे। शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार रात (14 अगस्त) को पहले टॉप 2 प्रतियोगियों की घोषणा की। इसी के साथ मेकर्स ने 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइन भी खोली थीं। फैंस ने जमकर वोटिंग की और एल्विश को जीत दिलाकर ही दम लिया।

मनीषा रानी तीसरे, बेबिका धुर्वे चौथे और एक्ट्रेस पूजा भट्‌ट पांचवें स्थान पर रहीं। इस शो में फलक नाज, अविनाश सचदेवा, आलिया सिद्दीकी, जिया शंकर, पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी, आकांक्षा पुरी, जद हदीद भी कंटेस्टेंट थे। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे अपनी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ को प्रमोट करने फिनाले में पहुंचे। सलमान ने आयुष्मान की काफी तारीफ की। अनन्या ने कहा कि वह बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हैं।

साथ ही कृष्णा अभिषेक व बादशाह भी फिनाले में आए थे। एलविश ने जीत के बाद बिग बॉस 17 और आगे के प्लान के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कलर्स के नेक्स्ट बिग बॉस सीजन में जाना चाहेंगे, तो उन्होंने कहा, "इस वाले में नहीं। अभी मैं बहुत टाइम से अपने घर से दूर रहा। आगे कभी मौका मिलेगा तो जरूर करूंगा।"

elvish yadav,bigg boss ott-2,elvish yadav bigg boss ott 2,elvish yadav trophy,Salman Khan,abhishek malhan,puja bhatt

एल्विश के हैं लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स, हर महीने कमाते हैं...

आपको बता दें कि 25 साल के एल्विश एक यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। गुरुग्राम के रहने वाले एल्विश ने यूट्यूब से सफर शुरू किया था और देखते ही देखते वे स्टार बन गए। यूट्यूब पर एल्विश के 3 अलग-अलग चैनल्स हैं, जिन पर लाखों-करोड़ों फॉलोअर्स है।

एल्विश अपने ‘एल्विश यादव व्लॉग्स’ पर डेली अपडेट फैंस के साथ शेयर करते हैं। वे ‘एल्विश यादव’ नाम के यूट्यूब चैनल पर शॉर्ट फिल्म अपलोड करते हैं। एल्विश कई सेलिब्रेटीज को वीडियो में रोस्ट कर चुके हैं। एल्विश के इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

वे हर महीने 8 से 10 लाख रुपए कमाते हैं। एल्विश दूसरे बिजनेस भी करते हैं। एल्विश का एक एनजीओ और क्लोदिंग ब्रांड भी है। एल्विश लग्जरी लाइफ के शौकीन हैं और उनके पास कई महंगी कारें हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार