न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एल्विश ने मुनव्वर को गले लगाने पर मांगी माफी, अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, हुई एंजियोप्लास्टी

एल्विश यादव ने पिछले साल वाइल्ड कार्डधारी के रूप में एंट्री करने के बाद भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 2:01:14

2 News : एल्विश ने मुनव्वर को गले लगाने पर मांगी माफी, अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, हुई एंजियोप्लास्टी

एल्विश यादव ने पिछले साल वाइल्ड कार्डधारी के रूप में एंट्री करने के बाद भी ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब अपने नाम कर लिया था। इसके बाद से ही एल्विश लगातार चर्चाओं में हैं। हालांकि इनमें गलत कारण ज्यादा है। हाल ही खुद को कट्टर हिंदू बताने वाले एल्विश ने ‘बिग बॉस 17’ के विजेता मुनव्वर फारूकी को गले लगाया था। इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स एल्विश को ट्रोल कर रहे हैं। इस पर एल्विश ने अब एक वीडियो जारी कर सफाई देते हुए माफी मांगी है।

दरअसल पिछले दिनों इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (ISPL) में मनोरंजन और क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारों ने हिस्सा लिया था। इनमें एल्विश और मुनव्वर भी थे। इनके साथ की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। मैच के दौरान एल्विश और मुनव्वर एक-दूसरे से बात करते और गले मिलते दिखे। अब एल्विश ने वीडियो शेयर कर कहा, “एक फोटो मेरी मुनव्वर के साथ बहुत ज्यादा वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग दावा कर रहे हैं कि मैं उसे गले लगा रहा हूं और खुशी से बात कर रहा हूं।

इसकी सफाई मैं वैसे दे चुका हूं। इस बात को लेकर कई लोग मुझसे नाराज हैं। मुझ पर कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। मुझे फेक हिंदू, एंटी हिंदू और गद्दार बोला गया। गद्दार बड़ा शब्द है, लेकिन चलो मैंने आपकी बात सहन कर ली। आप लोगों ने मुझे उठाया है, बनाया है, तो मैं आपकी हर बात मानता हूं। कई ने कहा कि एल्विश में ईगो बहुत ज्यादा है और ये हिंदू समाज से माफी नहीं मांग रहा तो ऐसा नहीं है। मैं सबसे माफी मांगता हूं। अपने हिंदू धर्म, सनातन धर्म पर 1 नहीं, हजार मुनव्वर कुर्बान हैं।

उसको ना मैं अपना दोस्त मानता हूं ना मेरा भाई। मेरे लिए मेरा धर्म सब है। एक बात आप लोगों ने पकड़ ली कि मुनव्वर ने मां सीता को गाली दी, भगवान राम को गलत कहा तो वो फिर जेल भी गया। एल्विश ने मैच में शामिल होने वाले सभी सेलिब्रिटीज का नाम लेते हुए कहा कि ये सभी मेरी तरह हिंदू हैं। मैच के दौरान इन लोगों ने भी मुनव्वर को गले लगाया, लेकिन सवाल सिर्फ मुझ पर ही क्यों उठ रहे हैं। अक्षय कुमार और सचिन तेंदुलकर से भी सवाल पूछा जाए, क्या वो हिंदू नहीं हैं।

elvish yadav,munawar faruqui,big boss ott 2,big boss 17,elvish munawar,ispl,elvish yadav video,amitabh bachchan,amitabh angioplasty

अमिताभ को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पसंद करने वालों की संख्या का अनुमान लगाना आसान नहीं है। उनके प्रशंसक पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। अमिताभ से जुड़ी हर खबर फैंस के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में वह फटाफट फैल जाती है। अब सोशल मीडिया पर अमिताभ के स्वास्थ्य को लेकर एक समाचार वायरल हो रहा है। दरअसल अमिताभ की एंजियोप्लास्टी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 81 वर्षीय अमिताभ को आज शुक्रवार (15 मार्च) सुबह कंधे में तकलीफ की वजह से मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि अभी तक अमिताभ या उनकी टीम की ओर से इस विषय में कोई खुलासा नहीं किया गया है। सूत्रों की मानें तो अमिताभ की हालत स्थिर है।

इस सबके बीच अमिताभ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक ट्वीट भी किया है। अमिताभ ने लिखा है, “आप सभी का बहुत धन्यवाद।” इसे देख माना जा रहा है कि अमिताभ शायद ऑपरेशन के बाद अपने शुभचिंतकों का आभार जता रहे हैं। बता दें कि पिछले दिनों अमिताभ के पैर में चोट आ गई थी, जिससे फैंस चिंतित हो गए थे और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे थे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम