न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एकता कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये स्टार किड्स, यामी की प्रेग्नेंसी को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

मनोरंजन से भरपूर कई सुपरहिट सीरियल और मूवी बना चुकीं एकता कपूर के बेटे रवि का शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 11:56:01

2 News : एकता कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये स्टार किड्स, यामी की प्रेग्नेंसी को लेकर लगाई जा रहीं अटकलें

मनोरंजन से भरपूर कई सुपरहिट सीरियल और मूवी बना चुकीं एकता कपूर के बेटे रवि का शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर 5वां जन्मदिन था। बता दें कि एकता साल 2019 में सरोगेसी से मां बनी थीं। गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी 48 वर्षीय एकता अभी तक अविवाहित हैं। बहरहाल रवि की बर्थडे पार्टी में कई सितारे और स्टार किड्स पहुंचे। सभी का लुक इस दौरान बहुत कूल नजर आया।

पार्टी में झूले सहित कई चीजों का खास अरेंजमेंट किया गया था, जिस पर सभी बच्चों ने जमकर मस्ती की। एकता का लुक निराला था। एकता के भाई तुषार कपूर और पिता जितेंद्र ने भी पार्टी में चार चांद लगा दिए। एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा बेटी समीशा के साथ पहुंचे। शिल्पा कूल लुक में दिखीं और राज डैशिंग अंदाज में दिखाई दिए। समीशा काफी क्यूट लुक में थीं। दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के बच्चे रूही और यश भी पार्टी में शामिल हुए।

दोनों बच्चे बिंदास अंदाज में दिखाई दिए। एक्ट्रेस करीना कपूर खान के छोटे बेटे जेह अली खान व्हाइट कलर की शर्ट में नजर आए। एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अनिता हसनंदानी भी अपने बेटों के साथ पार्टी में पहुंचीं। साक्षी तंवर और आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप अपनी बेटियों के साथ दिखीं।

बेबी बंप छुपाती नजर आईं यामी गौतम, पति आदित्य धर भी थे साथ

एक्ट्रेस यामी गौतम ने अब तक जिन भी फिल्मों में काम किया है, अपनी खूबसूरती और एक्टिंग की बदौलत दर्शकों का ध्यान खींचा है। यामी ने भले ही कम फिल्में की हैं, लेकिन लोग उनकी अपार क्षमताओं को जान चुके हैं। यामी की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2021 में डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी की थी।

शादी को करीब तीन साल हो चुके हैं और फैंस गुड न्यूज का इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों यामी की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। यामी और आदित्य को हाल ही में मुंबई में स्पॉट किया गया था। यामी पिंक कलर के एथनिक आउटफिट में कहर ढा रही थीं। दूसरी ओर, आदित्य व्हाइट कुर्ता पाजामा पर ब्लू कलर की नेहरू जैकेट पहने काफी हैंडसम लग रहे थे। इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वो था यामी के दुपट्टा कैरी करने का स्टाइल। ऐसा लग रहा है कि वह दुपट्टे से अपने बेबी बंप को छुपा रही थीं।

यामी की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लग रहा है कि वो मां बनने वाली है। दूसरे यूजर ने लिखा कि देखो वह प्रेग्नेंट है। तीसरे यूजर ने लिखा कि प्रेग्नेंट है, इसीलिए बेबी बंप छुपा रही हैं। चौथे यूजर ने यामी से पूछा कि क्या आप प्रेग्नेंट हो?

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम