न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'लाल सिंह चड्ढा' के सपोर्ट में आई एकता कपूर, आमिर खान को बताया लीजेंड

11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म फिल्म लाल सिंह चड्ढा को पब्लिक और क्रिटिक्स की तरफ से मिलेजुले रिव्यूज मिले है और सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट भी किया जा रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 17 Aug 2022 3:47:25

'लाल सिंह चड्ढा' के सपोर्ट में आई एकता कपूर, आमिर खान को बताया लीजेंड

11 अगस्त को रिलीज हुई आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म फिल्म लाल सिंह चड्ढा को पब्लिक और क्रिटिक्स की तरफ से मिलेजुले रिव्यूज मिले है और सोशल मीडिया पर फिल्म को बॉयकॉट भी किया जा रहा है। जिसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी देखने को मिल रहा है। बॉयकॉट ट्रेंड के बाद कुछ लोगों ने लाल सिंह चड्ढा के हक में अवाज भी उठाई है। टेलीविजन सीरियल क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) भी इन्हीं लोगों में से एक हैं। एकता कपूर ने ना सिर्फ लाल सिंह चड्ढा का सपोर्ट किया है, बल्कि बॉलीवुड के तीनों खान को लीजेंड भी बताया है।

NBT को दिये इंटरव्यू में एकता कपूर ने लाल सिंह चड्ढा पर चुप्पी तोड़ी है। लाल सिंह चड्डा के बायकॉट पर बात करते हुए एकता ने कहा, कितनी अजीब बात है कि हम उऩ लोगों को बायकॉट कर रहे हैं, जिन्होंने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को सबसे ज्यादा बिजनेस दिया है साथ ही उन्होंने तीनों खान यानी आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान को लीजेंड बताया है। एकता कपूर का कहना है कि इंडस्ट्री के सभी खान स्पेशली आमिर खान (Aamir Khan) द लीजेंड को हम बायकॉट नहीं कर सकते हैं। आमिर कभी बायकॉट नहीं हो सकते हैं। आगे बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट की तारीफ करते हुए कहती टीवी क्वीन एकता कहती हैं, सॉफ्ट अम्बेस्डर ऑफ इंडिया आमिर खान को बॉयकॉट नहीं किया जा सकता।

फिल्म को नहीं मिल रही ऑडियंस

आपको बता दे, 5 दिनों तक चले लंबे वीकेंड का फायदा भी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को नहीं मिल पाया। आलम ये है कि मॉर्निंग शोज कैंसिल किए जा रहे हैं। एक्जीबिटर्स ने मंगलवार (16 अगस्त) को मॉर्निंग शोज कैंसिल किए थे। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में एक्जीबिटर्स के हवाले से बताया कि लाल सिंह चड्ढा के मंगलवार के मॉर्निंग और दोपहर के 30% शोज कैंसिल करने पड़े। क्योंकि फिल्म देखने ऑडियंस नहीं पहुंची थी। जो शो लगे वहां सबसे कम ऑक्यूपेंसी देखी गई।

मंगलवार को कमाए सिर्फ 2 करोड़

11.50 करोड़ से बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत करने वाली लाल सिंह चड्ढा मंगलवार (16 अगस्त) यानी छठे दिन सिर्फ 2 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर पाई। इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 48 करोड़ रुपये ही हुआ है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान की फिल्म 75 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन भी शायद नहीं कर पाएगी। लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के पहले दिन 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म के बिजनेस में गिरावट देखने को मिली। लाल सिंह चड्ढा ने दूसरे दिन सिर्फ 6.50 से 7 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया था। लेकिन वीकेंड (शनिवार-रविवार) का फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ तीसरे दिन लाल सिंह चड्ढा ने 20% की बढ़ोतरी के साथ 8.50 करोड़ का कलेक्शन किया था और रविवार को फिल्म ने 10 करोड़ रुपये कमाए थे। वीकेंड कलेक्शन में बढ़ोतरी देखकर फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई। फैंस को लगा था कि फिल्म ने रफ्तार पकड़ ली है, अब अच्छा बिजनेस कर लेगी। लेकिन अफसोस 15 अगस्त की छुट्टी का भी फिल्म को कोई खास फायदा नहीं पहुंचा। 15 अगस्त को फिल्म के बिजनेस में फिर से गिरावट देखने को मिली थी। लाल सिंह चड्ढा ने रिलीज के पांचवे दिन यानी 15 अगस्त को सिर्फ 8 करोड़ की कमाई की थी और अब 6ठे दिन के सबसे कम कलेक्शन ने तो आमिर के फैंस के दिल ही तोड़ दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट