न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरुख की ‘डंकी’ ने भारत में छुआ यह खास आंकड़ा, नवाज-वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’ का ट्रेलर रिलीज

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई है। 120 करोड़ के बजट में बनी ‘डंकी’ सुपरहिट फिल्मों की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 03 Jan 2024 2:16:22

2 News : शाहरुख की ‘डंकी’ ने भारत में छुआ यह खास आंकड़ा, नवाज-वेंकटेश की फिल्म ‘सैंधव’ का ट्रेलर रिलीज

सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई है। 120 करोड़ के बजट में बनी ‘डंकी’ सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है। नए साल के पहले जहां ‘डंकी’ के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला था, दूसरे दिन ये आंकड़े थोड़े कम हो गए। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 13वें दिन मंगलवार (2 जनवरी) को 3.85 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल कमाई 200.62 करोड़ रुपए हो गई है।

शाहरुख के करिअर की ये 5वीं ऐसी फिल्म है जो 200 करोड़ के पार पहुंची है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म में शाहरुख के साथ एक्ट्रेस तापसी पन्नू, एक्टर विक्की कौशल और बोमन ईरानी की एक्टिंग भी पसंद की जा रही है। शाहरुख की पिछले साल तीन फिल्में ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ रिलीज हुई और तीनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की।

शाहरुख 2024 में भी धमाका करने के लिए तैयार हैं। वे 3 बड़ी फिल्मों का ऐलान करेंगे। फिलहाल शाहरुख परिवार के साथ लंदन में हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर फिल्म 'सालार : पार्ट 1 - सीजफायर' शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। ‘डंकी’ के एक दिन बाद 22 दिसंबर को रिलीज हुई यह फिल्म कई रिकॉर्ड बना चुकी है।

इसमें प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिका में हैं। 'सालार' की कमाई के 12वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। 'सालार' ने दूसरे मंगलवार को 7.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका भारत में कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 369.37 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में इसने 625 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

dunki,shahrukh khan,taapsee pannu,vicky kaushal,box office collection,dunki movie,saindhav movie,saindhav trailer,nawazuddin siddiqui,venkatesh daggubati

नवाजुद्दीन सिद्धिकी की पहली पैन इंडिया फिल्म है ‘सैंधव’

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्धिकी की फिल्म ‘सैंधव’ का ट्रेलर आज बुधवार (3 जनवरी) को जारी कर दिया गया। फिल्म में पिता की एक्शन से भरपूर यात्रा की कहानी देखने को मिलेगी। पिता अपनी बेटी को मौत से बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इस बार उसके पास एक गंभीर अतीत है। फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ, आर्य और एंड्रिया जेरेमिया के साथ वेंकटेश दग्गुबाती की भी खास भूमिका है। फिल्म 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

'सैंधव' नवाज की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। ‘सैंधव’ का डायरेक्शन सैलेश कोलानू ने किया है। ट्रेलर 3 मिनट 36 सेकंड लंबा है। वेंकटेश धांसू एक्शन करते नजर आ रहे हैं। उनका खौफनाक अवतार देखने को मिल रहा है। नवाज की अदाकारी ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। ट्रेलर के शुरू में वेंकटेश को बेटी के साथ एक खुशहाल जीवन बिताते हुए दिखाया गया है, जिसका रोल सारा पालेकर ने निभाया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम