न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ का पहला गाना आया सामने, शाहरुख ने फैंस के इन सवालों का दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब

सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘डंकी’ का पहला गाना ‘लुट-पुट गया’ आज बुधवार (22 नवंबर) को रिलीज हो गया। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 22 Nov 2023 6:25:45

2 News : ‘डंकी’ का पहला गाना आया सामने, शाहरुख ने फैंस के इन सवालों का दिलचस्प अंदाज में दिया जवाब

सुपरस्टार शाहरुख खान की मचअवेटेड फिल्म ‘डंकी’ का पहला गाना ‘लुट-पुट गया’ आज बुधवार (22 नवंबर) को रिलीज हो गया। यह आते ही सोशल मीडिया पर छा गया। गाने में शाहरुख और एक्ट्रेस तापसी पन्नू की बेहतरीन केमिस्ट्री नजर आई। इसमें शाहरुख, तापसी को इम्प्रेस करने की कोशिश करते दिखे। शाहरुख यानी हार्डी किसी रोमियो की तरह तापसी के पीछे हैं और उन्हें प्यार का अहसास कराने में लगे हैं।

वे गाने की हर लाइन में चीख-चीखकर ‘मन्नू’ (तापसी) का नाम ले रहे हैं। शाहरुख के डांसिंग स्टेप फनी हैं। शाहरुख दोस्तों के साथ मिलकर तापसी को विदेश भेजने के लिए तैयार कर रहे हैं। वो उन्हें चलने, बैठने और खाने के तरीके बताते हैं। गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है, जबकि इसके बोल स्वानंद किरकिरे और आईपी सिंह ने लिखे हैं। संगीत प्रीतम ने दिया है, जबकि आवाज अरिजीत सिंह की है।

शाहरुख ने गाने का वीडियो शेयर कर लिखा, “अगर डांस में इससे ज्यादा छलांग लगाता तो उड़ ही जाता। मुझे उम्मीद है कि ये रोमांस होगा@तापसी और आपके दिलों में भी जरूर टेंट लगेगा। @अरिजीत सिंह तुम्हारी आवाज से मुझे एक बार फिर प्यार जैसा महसूस हुआ।” फिल्म में शाहरुख-तापसी के साथ बोमन ईरानी और विक्की कौशल भी हैं। फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी हैं। इसे जियो स्टूडियोज, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

dunki film song release,dunki movie first song shahrukh khan,shahrukh khan dunki film song premiere,dunki movie first track unveiled,dunki film shahrukh khan song launch,shahrukh khan dunki movie song release,dunki film music debut with shahrukh khan,dunki movie song ft. shahrukh khan release

शाहरुख ने अपने बालों के बारे में बताई यह बात, फिल्म का नाम इसलिए रखा ‘डंकी’

शाहरुख खान ने आज सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से कुछ देर बात की। शाहरुख के ट्विटर (X) पर #AskSRK सेशन के दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, "आपके बिखरे-बिखरे बालों का राज क्या है?" इस पर उन्होंने जवाब दिया, “आंवला, भृंगराज और मेथी लगाता हूं।” दूसरे ने पूछा फिल्म का नाम 'डंकी' क्यों है? शाहरुख ने बताया,“दो सीमाओं के बीच सफर करने की अवैध प्रक्रिया को 'डंकी' कहा जाता है। यह कुछ कुछ फंकी, हंकी और मंकी जैसा साउंड करता है।”

एक फैन ने शाहरुख से कहा कि वह फिल्म को थिएटर नहीं बल्कि स्टेडियम में देखना चाहता है। फैन के इस सवाल का जवाब शाहरुख ने अपने ही अंदाज में दिया। शाहरुख ने कहा, “हां मैंने भी टीम से यही कहा लेकिन वहां एसी की दिक्कत है। आपको बच्चों और बुजुर्गों के साथ जाना है, उनके लिए असहज होगा। इसलिए इसे थिएटर में ही 21 दिसंबर को रिलीज करते हैं।” एक फैन ने ‘किंग खान’ से पूछा कि ‘मिशन : इम्पॉसिबल’ में जो टॉम क्रूज ने किया है, क्या आपने कभी कुछ ऐसा करने का नहीं सोचा..? तो इसके जवाब में वे कहते हैं कि मेरे पास मोटर बाइक नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे