न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘डंकी’ को मिल रही ‘सालार’ से कड़ी चुनौती, देखें दोनों का बिजनेस, ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की कमाई भी जानें

इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' जहां सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 12:30:11

‘डंकी’ को मिल रही ‘सालार’ से कड़ी चुनौती, देखें दोनों का बिजनेस, ‘एनिमल’ और ‘सैम बहादुर’ की कमाई भी जानें

इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की टक्कर देखने को मिल रही है। सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' जहां सिनेमाघरों में 21 दिसंबर को रिलीज हुई, वहीं प्रभास की फिल्म 'सालार' ने 22 दिसंबर को थिएटर्स में दस्तक दी। पहले बात करते हैं ‘डंकी’ की। शाहरुख को इस फिल्म से भी इसी साल आई उनकी मूवी ‘पठान’ और ‘जवान’ जितनी ही सफल होने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा।

हालांकि फिल्म की स्टोरी, कलाकारों की एक्टिंग और डायरेक्शन की तारीफ तो रही है, पर उतना बिजनेस नहीं हो रहा। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने शनिवार (23 दिसंबर) को भारत में 25 करोड़ रुपए जुटाए। अब इसका तीन दिनों का कुल डोमेस्टिक कलेक्शन 74 करोड़ रुपए हो गया है। इसने पहले दिन 29 और दूसरे दिन 22 करोड़ रुपए कमाए थे। माना जा रहा है कि यह रविवार को 100 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच जाएगी।

डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी व अनिल ग्रोवर की खास भूमिका है। अब नजर डालते हैं बाहुबली फेम प्रभास की फिल्म ‘सालार’ पर। 'सालार' ने पहले दिन भारत में 90.70 करोड़ रुपए कमाए थे और यह इतनी बड़ी ओपनिंग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म बनी थी। शनिवार को फिल्म ने 55 करोड़ रुपए खाते में डाले। देशभर में फिल्म की कुल कमाई 145 करोड़ रुपए को पार कर गई है। फिल्म 5 भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज हुई है।

dunki,dunki movie,shahrukh khan,taapsee pannu,rajkumar hirani,salaar movie,prabhas,animal,ranbir kapoor,sam bahadur,vicky kaushal

‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास ने किया शानदार कमबैक

प्रभास ने पिछली कई फिल्मों में खराब प्रदर्शन के बाद अब 'सालार' से शानदार कमबैक किया है। फिल्म में उनकी एक्टिंग से लेकर प्रशांत नील के डायरेक्शन और कहानी की भी जमकर तारीफ हो रही है। दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म ने ओपनिंग कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की 'जवान' को पीछे छोड़ दिया।

बता दें कि जहां 'सालार' ने 90.7 करोड़ रुपए की ओपनिंग की थी तो वहीं 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 'सालार' एक पैन इंडिया फिल्म है। इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन, जगपति बाबू रेड्डी समेत के मेन रोल हैं। इस बीच, रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' ने 23वें दिन 2 करोड़ रुपए कमाए।

भारत में इसकी कमाई 534 करोड़ रुपए हो गई है। दुनियाभर में इसकी कमाई 800 करोड़ रुपए पार कर गई है। विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' भी ‘एनिमल’ की जैसे 1 दिसंबर को ही रिलीज हुई थी। इसकी कमाई करोड़ से घटकर लाखों में पहुंच गई है। फिल्म ने भारत में अब तक कुल 82 करोड़ रुपए कमाए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम