न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अजय देवगन की ‘दृश्यम’ अब हॉलीवुड में चलाएगी अपना जादू, इस वेब सीरीज में नजर आएंगी रिद्धिमा कपूर

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 1' साल 2015 और ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 Feb 2024 7:59:50

2 News : अजय देवगन की ‘दृश्यम’ अब हॉलीवुड में चलाएगी अपना जादू, इस वेब सीरीज में नजर आएंगी रिद्धिमा कपूर

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 1' साल 2015 और ‘दृश्यम 2’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म की कहानी ने हर किसी को हैरान किया। भारत और चीनी बाजार पर दबदबा बनाने के बाद अब ये कल्ट फ्रेंचाइजी 'दृश्यम' हॉलीवुड में भी अपना जादू चलाने के लिए तैयार है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ट्रैकर और कॉलमिस्ट श्रीधर पिल्लई ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी दी।

श्रीधर ने लिखा कि ‘दृश्यम’ फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 में थ्रिलर फ्रेंचाइजी के कोरियाई रीमेक की घोषणा के बाद अब पैनोरमा स्टूडियोज ने हॉलीवुड में ‘दृश्यम’ बनाने के लिए गल्फस्ट्रीम पिक्चर्स और जोट फिल्म्स के साथ हाथ मिला लिया है। बता दें गल्फस्ट्रीम पिक्चर्स कई सुपरहिट रोमांटिक कॉमेडी हॉलीवुड फिल्में बना चुकी है। पैनोरमा स्टूडियोज ने ‘दृश्यम 1’ और ‘दृश्यम’ 2 के ओरिजिनल प्रोड्यूसर से फिल्म के इंटरनेशनल राइट्स खरीद लिए हैं।

इससे अब ‘दृश्यम’ फिल्म यूएस व कोरिया के अलावा कई भाषाओं में बनाई जा सकेगी। फिल्म के स्पैनिश वर्जन के लिए भी जल्द एक डील साइन की जाएगी। पैनोरमा स्टूडियोज के मैनेजिंग चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार मनोज पाठक ने ट्विटर पर लिखा कि ‘दृश्यम’ फिल्म की डिमांड अब दुनियाभर से की जा रही है। इसकी सक्सेस की वजह है फिल्म की स्ट्रॉग स्टोरी जिसने ग्लोबली अपनी डिमांड क्रिएट की है।

इसमें हाई एंड ड्रामा, इमोशन्स, फाइट, सस्पेंस सबकुछ हैं। इस मलयालम फिल्म के रीमेक ने हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, सिंहली और चीनी सहित कई भाषाओं में भी सफल प्रदर्शन किया है। बता दें कि यह फिल्म सबसे पहले साल 2013 में मलयालम भाषा में बनी थी, जिसमें मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन और एस्थर अनिल मुख्य भूमिकाओं में थे।

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में दिखेंगी रिद्धिमा

दिवगंत अभिनेता ऋषि कपूर और दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर अभिनय की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं। वह वेब सीरीज 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' में नजर आएंगी। यह साल 2020 में आई सीरीज 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' का तीसरा पार्ट है। इसका पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें रिद्धिमा ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।

फिलहाल इसकी रिलीज डेट सामने नहीं आई है। OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने आज गुरुवार (29 फरवरी) को पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “आप इन चारों को जानते हैं और पसंद भी करते हैं, लेकिन जितना अधिक अच्छा, उतना ही गंदा।” इसके पहले दो पार्ट में एक्ट्रेस नीलम कोठारी, भावना पांडे, महीप कपूर और सीमा खान जैसी हस्तियां नजर आई थीं।

अब सीरीज के तीसरे भाग में इनके साथ रिद्धिमा भी दिखाई देंगी। रिद्धिमा पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर हैं। करण जौहर ने सीरीज के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, “यह ड्रामा अब सात गुणा ज्यादा होगा। ये हसीनाएं खूब सारा मसाला लेकर लेकर आ रही हैं। हो जाइए तैयार एक शानदार शो के लिए।”

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम