न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देखें - ‘ड्रीम गर्ल 2’ का तीसरा गाना ‘जमनापार’ रिलीज, ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्टर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इस फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 21 Aug 2023 7:52:50

देखें - ‘ड्रीम गर्ल 2’ का तीसरा गाना ‘जमनापार’ रिलीज, ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ का ट्रेलर भी आया सामने

एक्टर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। यह फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में पहुंच जाएगी। इस फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह फिल्म साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। उसमें आयुष्मान के साथ नुसरत भरूचा थीं, जबकि इस फिल्म में अनन्या पांडे नजर आएंगी। निर्माताओं ने सोमवार (21 अगस्त) को 'ड्रीम गर्ल 2' का तीसरा गाना 'जमनापार' रिलीज कर दिया, जिसे मीत ब्रदर्स और नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है।

गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। गाना सोशल मीडिया में आते ही छा गया और लोग ‘पूजा’ की अदाओं के कायल हो गए हैं। गाने में ‘पूजा’ का अवतार देखते ही बन रहा है। वह घाघरा चोली में बड़ी अदाओं के साथ नजर आ रही हैं। इस गाने में विजय राज और मनजोत सिंह भी नजर आ रहे हैं। आयुष्मान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर 'जमनापार' गाना शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि पूजा का प्यार तुम्हें जमनापार ले जाएगा। गाना अभी आया है। इसके साथ आयुष्मान ने खुलासा किया कि 'ड्रीम गर्ल 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव व असरानी जैसे कलाकार भी खास भूमिकाओं में नजर आएंगे।

dream girl 2 movie,friday night plan,ayushmann khurrana,dream girl 2 song,babil khan,juhi chawla,irrfan khan

‘फ्राइडे नाइट प्लान’ में हैं इरफान खान के बेटे बाबिल

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने पिछले साल अन्विता दत्त के डायरेक्शन वाली ‘काला’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद अब वे ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ टाइटल वाले ओटीटी प्रोजेक्ट में अपनी अदाकारी दिखाएंगे। फिल्म में अमृत जयन भी मुख्य भूमिका में हैं और 90 के दशक की प्रख्यात एक्ट्रेस जूही चावला मेहता एक खास भूमिका में नजर आएंगी।

आज सोमवार (21 अगस्त) को ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें बाबिल ने पढ़ाई में रत रहने वाले बड़े भाई की भूमिका निभाई है, जबकि उनके शरारती छोटे भाई का रोल अमृत जयन ने किया है। जब उनकी मां का रोल निभा रहीं जूही काम की प्रतिबद्धताओं के कारण बाहर जाती हैं, तो दोनों भाई शहर की सबसे जीवंत और मांग वाली पार्टी में भाग लेने और अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिताने की योजना बनाते हैं।

फिल्म में मेधा राणा, आध्या आनंद और निनाद कामथ की भी खास भूमिका है। इसके डायरेक्टर वत्सल नीलकांतन और प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर का एक्सेल एंटरटेनमेंट है। यह प्रोजेक्ट 1 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार