न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रविवार को किया बढ़िया कारोबार, ‘गदर 2’ 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म बनी

एक्टर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' के रूप में बड़े पर्दे पर कई दिनों बाद कोई बढ़िया कॉमेडी फिल्म आई है। यह लोगों को हंसाने में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 11:26:38

‘ड्रीम गर्ल 2’ ने रविवार को किया बढ़िया कारोबार, ‘गदर 2’ 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तीसरी फिल्म बनी

एक्टर आयुष्मान खुराना की 'ड्रीम गर्ल 2' के रूप में बड़े पर्दे पर कई दिनों बाद कोई बढ़िया कॉमेडी फिल्म आई है। यह लोगों को हंसाने में सफल रही। एक्शन, रोमांटिक और दूसरी अन्य जोनर की फिल्मों के बीच ‘ड्रीम गर्ल 2’ ताजा हवा का झोंका बनकर आई। यह 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर यह बात सच साबित हो रही है। रविवार (3 सितंबर) को फिल्म ने शानदार कमाई की। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 8 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसके साथ ही इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 86.06 करोड़ रुपए हो गया है।

माना जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो जाएगी। डायरेक्टर राज शांडिल्य की इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे की जोड़ी बनी है। इसमें अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा। फिल्म साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है।

dream girl 2,gadar 2,ayushmann khurrana,ananya panday,sunny deol,ameesha patel,raj shandilya,anil sharma,box office collection

सनी देओल की ‘गदर 2’ ने मात्र 24 दिन में छुआ मील का पत्थर

सनी देओल की ‘गदर 2’ का जलवा अभी भी कायम है। फिल्म नित-नए कीर्तिमान बनाने में लगी हुई है। फिल्म ने अब भारत में 500 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ‘गदर 2’ शाहरुख खान की ‘पठान’ और प्रभास की ‘बाहुबली 2 : द कनक्लूजन’ (हिंदी) के बाद इस आंकड़े तक पहुंचने वाली तीसरी हिंदी फिल्म बन गई है। ‘गदर 2’ के खाते में सबसे तेज गति से 500 करोड़ रुपए आए हैं। फिल्म ने 24वें दिन रविवार (3 सितंबर) को यह मील का पत्थर छु लिया।

‘बाहुबली 2’ और ‘पठान’ को यहां तक पहुंचने में क्रमश: 28 और 34 दिन लगे थे। फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो यह 655 करोड़ रुपए कमा चुकी है। यह 10वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 284.63 करोड़, दूसरे हफ्ते में 134.47 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 63.35 करोड़ रुपए कमाए थे। सनी के साथ अमीषा पटेल, मनीष वाधवा, उत्कर्ष शर्मा और सिमरत कौर ने भी अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका