न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनियों के पसंद आया पवन सिंह का 'लॉलीपॉप लागेलू', गाते-झूमते वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन में एक स्टेज शो के दौरान कुछ महिलाएं व पुरुष एक हाथ में माइक व दूसरे में मोबाइल फोन लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह धमाकेदार गान लॉलीपॉप लागेलु गाते व झूमते हुए दिख रहे हैं। वे लोग मोबाइल से लिरिक्स पढ़ते हुए गाना गा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Feb 2022 10:55:09

चीनियों के पसंद आया पवन सिंह का 'लॉलीपॉप लागेलू', गाते-झूमते वीडियो वायरल

भोजपुरी गानों को पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। भोजपुरी के सिंगर एवं एक्टर पवन सिंह का पॉपुलर गाना 'लॉलीपॉप लागेलु' अब चीन पहुंच गया है। ड्रेगन देश चीन के लोगों को भी यह गाना खूब पसंद आ रहा हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक कार्यक्रम के दौरान पवन के गाने लॉलीपॉप लागेलु पर चीनी झूमते नजर आए और ये भी कहते नजर आए कि उन्हें गाने की लिरिक्स समझ आ रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि चीन में एक स्टेज शो के दौरान कुछ महिलाएं व पुरुष एक हाथ में माइक व दूसरे में मोबाइल फोन लेकर भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह धमाकेदार गान लॉलीपॉप लागेलु गाते व झूमते हुए दिख रहे हैं। वे लोग मोबाइल से लिरिक्स पढ़ते हुए गाना गा रहे हैं।

2008 में रिलीज हुए था यह गाना

बता दे, पवन का यह गाना साल 14 साल पहले यानी 2008 में रिलीज किया गया था, इसके बाद इसने एक के बाद एक कीर्तिमान स्थापित किया। पवन सिंह आज इंडस्ट्री के इकलौते कलाकार हैं, जिनके गाने को इंटरनेशनल फेम मिला है। लॉलीपॉप लागेलु आज दुनिया भर में लोगों के बीच पॉपुलर है। अफ्रीका, लंदन, अमेरिका के बाद अब गाना चीन में भी सुना जा रहा। हर जगह लोगों को पवन का यह गाना झूमने को मजबूर कर देता है। वहीं, पवन का गाना लॉलीपॉप लागेलु पर आज भी लोग जमकर डांस करते हैं। इस गाने से पवन सिंह रातों रात स्टार बन गए थे।

पवन सिंह ने चीन के लोगों को कहा शुक्रिया

अपने गाने को मिल रही सफलता के बाद पवन सिंह भी गदगद हैं। पवन फिलहाल लंदन में अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। पवन सिंह ने चीन के लोगों को भी शुक्रिया कहा है और कहा है कि कलाकार के लिए सीमाएं नहीं होतीं। कलाकार की कला पसंद आना उसके लिए बड़ी सफलता होती है। जब गाना लॉलीपॉप लागेलु रिलीज हुआ था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक दिन यह गाना ग्लोबल हो जाएगा। मेरे गाने को आज ग्लोबल पहचान मिली। इससे भोजपुरी इंडस्ट्री और भोजपुरी समाज का भी मान बढ़ा है, जिसके लिए मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल

चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती