न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठे दिन ‘डंकी’ की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, बना हुआ है ‘सालार’ का दबदबा, 5वें दिन कमाए इतने

इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच मुकाबला चल रहा है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार : सीजफायर पार्ट 1’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 1:03:15

छठे दिन ‘डंकी’ की कमाई में आई जबरदस्त गिरावट, बना हुआ है ‘सालार’ का दबदबा, 5वें दिन कमाए इतने

इस समय बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों के बीच मुकाबला चल रहा है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ और प्रभास की ‘सालार : सीजफायर पार्ट 1’ को लेकर दर्शकों में पिछले कई दिनों से जबरदस्त क्रेज था। फिल्म रिलीज होने के बाद भी फैंस में अपार उत्साह नजर आया। हालांकि अब क्रिसमस का मौसम गुजरने से इनके बिजनेस पर असर नजर आने लगा है। इसके बावजूद उम्मीद है कि फिल्म धीरे-धीरे करके मोटी कमाई करने में सफल रहेंगी क्योंकि आने वाले कुछ दिनों में उन्हें कोई बड़ी चुनौती नहीं मिलने वाली।

पहले बात करते हैं 'डंकी' की, जिसने 21 दिसंबर को पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में दस्तक दे दी थी। फिल्म को 'सालार' से भिड़ंत का नुकसान हुआ है वरना लग रहा था कि ये भी शाहरुख की इसी साल आई दो फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ की जैसे सुपर-डुपर हिट साबित होगी। इसके बावजूद 'डंकी' मजबूती से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। छठे दिन फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'डंकी' ने मंगलवार (26 दिसंबर) को 10.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जबकि इसने सोमवार को 22.50 करोड़ रुपए जुटाए थे। अब इसकी भारत में कमाई 140.20 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म ने पहले दिन 29.2 करोड़ रुपए कमाए थे। दुनियाभर में भी 'डंकी' अब तक 256.40 करोड़ रुपए अपनी झोली में डाल चुकी है। ‘डंकी' में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे।

dunki,dunki movie,shahrukh khan,rajkumar hirani,taapsee pannu,salaar,prabhas,animal,ranbir kapoor,box office collection

जानें-‘सालार’ का भारत और दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, ‘एनिमल’...

अब नजर डालते हैं 'सालार : सीजफायर पार्ट 1' पर। यह 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही तलहका मचा दिया। यह बॉलीवुड और साउथ की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने पहले दिन देशभर में 90.7 करोड़ रुपए कमा इतिहास रच दिया। मंगलवार (26 दिसंबर) को इसने 23.50 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। इसके साथ ही यह फिल्म 5 दिन में 278.90 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

‘सालार’ ने पहले दिन 90.7 करोड़, दूसरे दिन 56.35 करोड़, तीसरे दिन 62.05 करोड़ और चौथे दिन 46.3 करोड़ रुपए कमाए थे। इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ने 4 दिन में करीब 450 करोड़ कमा लिए। 5वें दिन के आंकड़े अभी सामने नहीं आए हैं। 'सालार' का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है।

इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन व जगपति बाबू के अहम रोल हैं। 'एनिमल' की कमाई के भी 26वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने चौथे मंगलवार 1 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसका भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 539.02 करोड़ रुपए हो गया है। दुनियाभर में यह 874 करोड़ रुपए कमा चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम