न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर से जंग हार गईं एक्ट्रेस डॉली सोही, ‘झनक’ था आखिरी टीवी शो, 48 घंटे पहले बहन अमनदीप ने भी छोड़ी दुनिया

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही (48) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। खास बात ये है कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Mar 2024 11:05:27

कैंसर से जंग हार गईं एक्ट्रेस डॉली सोही, ‘झनक’ था आखिरी टीवी शो, 48 घंटे पहले बहन अमनदीप ने भी छोड़ी दुनिया

छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस डॉली सोही (48) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह सर्वाइकल कैंसर से जूझ रही थीं। खास बात ये है कि उनकी बहन एक्ट्रेस अमनदीप सोही का भी 48 घंटे पहले निधन हो गया था। अमनदीप के पीलिया था। उनकी बीमारी में कॉम्प्लीकेशन्स बढ़ते चले गए जिसके चलते उन्हें किडनी फेलियर का सामना करना पड़ा। आखिरकार अमनदीप के शरीर ने जवाब दे दिया। अमनदीप और डॉली के निधन से उनका परिवार टूट-सा गया है।

दोनों बहनों की एक साथ हुई मौत से ना सिर्फ परिवार बल्कि फैंस और इंडस्ट्री को भी गहरा दुख पहुंचा है। डॉली के परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की है। डॉली ‘कलश’, ‘हिटलर दीदी’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘भाभी', 'मेरी आशिकी तुम से ही', 'खूब लड़ी मर्दानी' समेत कई हिट शो में नजर आ चुकी हैं। डॉली के भाई मनु सोही ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “हमारी प्यारी डॉली आज सुबह-सुबह अपने स्वर्गीय निवास के लिए रवाना हो गई है। हम इस हार से सदमे की स्थिति में हैं। अंतिम संस्कार दोपहर में ही किया जाएगा।

मनु ने कंफर्म किया कि उनकी एक और बहन अमनदीप का भी निधन हो गया है। अमनदीप को ‘बदतमीज दिल’ से फेम मिला था। बता दें कि डॉली की तबीयत लंबे समय से खराब थी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पिछले साल नवंबर में उन्हें सर्वाइकल कैंसर का पता चला था। उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने की अपील भी की थी। वह मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती थीं।

dolly sohi,actress dolly sohi,jhanak,hitler didi,dolly sohi cervical cancer,amandeep sohi,amandeep death,actress amandeep,dolly amandeep,kalash

डॉली ने इस सीरियल के साथ शुरू किया था एक्टिंग में करिअर

डॉली करीब दो दशक के करिअर में कई टीवी शो का हिस्सा रहीं। डॉली ने साल 2000 में 'कलश' से अपनी शुरुआत की थी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों के चलते उन्हें ‘झनक’ शो छोड़ना पड़ा था। कीमोथेरेपी लेने के बाद वह लंबे समय तक शूटिंग नहीं कर सकती थीं। डॉली बहुत ही बहादुरी से कैंसर से अपनी लड़ाई लड़ रही थीं लेकिन आखिरकार वह जंग हार गईं और वे उन्हें चाहने वाले फैंस को छोड़कर चली गईँ। उनकी शादी कनाडा स्थित एनआरआई अवनीत धनोवा से हुई थी। हालांकि जब डॉली मां बनीं तो दोनों के बीच तनाव रहने लगा। डॉली की एक बेटी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम