न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : विद्या की ‘दो और दो प्यार’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, नीलम ने अब बताई फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह

एक्ट्रेस विद्या बालन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म के साथ विद्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Apr 2024 2:10:07

2 News : विद्या की ‘दो और दो प्यार’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, नीलम ने अब बताई फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की वजह

एक्ट्रेस विद्या बालन की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘दो और दो प्यार’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। इस फिल्म के साथ विद्या सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। फिल्म में प्रतीक गांधी, इलियाना डी क्रूज और सेंधिल के भी अहम किरदार हैं। फिल्म दो कपल्स की कहानी हैं, जो अपने रिश्ते में चमक खोने के बाद एकस्ट्रा मैरिटल अफेयर में फंस जाते हैं। आज शनिवार (6 अप्रैल) को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। इसकी शुरुआत विद्या और प्रतीक के बीच तू-तू-मैं-मैं से होती है।

फिर प्रतीक शादी के बाहर इलियाना के प्यार में पड़ जाते हैं, जो सेंधिल की पत्नी हैं। दूसरी ओर, विद्या को सेंधिल से प्यार हो जाता है। कहानी में ट्विस्ट तब आता है, जब एक रात के बाद फिर से विद्या और प्रतीक एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। तब कंफ्यूजन शुरू होता है कि आखिर कैसे वे अपने पार्टनर के साथ-साथ दूसरे शख्स को भी बताएं कि क्या चल रहा है। मॉडर्न लव रिलेशनशिप पर बेस्ड फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसका डायरेक्शन श्रीषा गुहा थाकुरता ने किया है। पहले फिल्म 29 मार्च को रिलीज होने वाली थी।

फिल्म की न्यू रिलीज डेट के साथ मेकर्स ने इसका नया पोस्टर भी जारी किया है। यह साल 2017 में आई विदेशी फिल्म ‘द लवर्स’ की कहानी पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए विद्या ने कैप्शन में लिखा है, “कमर कस लें, क्योंकि अब दो और दो प्यार’ के साथ मजा और रोमांस दोगुना करने का समय आ गया है! दो और दो प्यार ट्रेलर अभी जारी, 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।” विद्या की अगली फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ 'भूल भूलैया 3' है। मां बनने के बाद इलियाना की यह दूसरी फिल्म है, जो रिलीज होगी।

do aur do pyaar,do aur do pyaar movie,do aur do pyaar trailer,vidya balan,pratik gandhi,ileana d cruz,neelam kothari,actress neelam kothari

नीलम कोठारी ने 80-90 के दशक में चलाया था अपनी एक्टिंग का जादू

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने 80-90 के दशक में सलमान खान से लेकर गोविंदा जैसे सुपरस्टार के साथ फिल्में कीं। वे तब फैंस के बीच काफी लोकप्रिय थीं, लेकिन अपने करिअर के पीक पर उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी थी। नीलम ने अब जाकर इस फैसले के पीछे की बड़ी वजह का खुलासा किया है। नीलम (54) ने हाल ही में एएनआई को दिए इंटरव्यू में एक्टिंग सफर को लेकर खुलकर बात की। नीलम ने कहा कि आप जानते हैं कि मैंने 80 से 90 के दशक में एक बड़ी शुरुआत देखी।

मेरा सफर यो-यो की तरह रहा है, लेकिन फिर मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी। मुझे लगा कि बॉलीवुड में मेरी शेल्फ लाइफ खत्म हो गई है। एक्टिंग छोड़ने के बाद मैंने अपने फैमिली ज्वैलरी बिजनेस को आगे बढ़ाया। मेरी एक्टिंग जर्नी भले ही छोटी रही है, मगर ये किसी रोलर कोस्टर राइड की तरह थी। मैंने इस सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। मैंने तब बॉलीवुड छोड़ा जब मैं टॉप पर थी और मुझे ऐसा लगता है कि इसी वजह से लोगों ने मुझे कहीं ना कहीं याद रखा है क्योंकि मैं असफल नहीं हुई थी।

एक्टिंग से लंबा ब्रेक लेने के बाद मैंने ओटीटी की सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स से कमबैक करना इनक्रेडिबल रहा। मैं खुद को बहुत लकी समझती हूं कि मुझे ये मौके मिले हैं। उल्लेखनीय है कि नीलम ने अपनी मासूमियत और खूबसूरती के साथ एक्टिंग से लोगों का मन मोहा। नीलम ने साल 2011 में एक्टर समीर सोनी के साथ शादी कर ली। उनके एक बेटी अहाना है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष