न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘दो और दो प्यार’ तथा ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के छूट रहे हैं पसीने, इन 3 फिल्मों का BO Collection भी देखें

विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही थी, लेकिन यह धराशायी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Apr 2024 12:51:17

‘दो और दो प्यार’ तथा ‘लव सेक्स और धोखा 2’ के छूट रहे हैं पसीने, इन 3 फिल्मों का BO Collection भी देखें

विद्या बालन की फिल्म ‘दो और दो प्यार’ का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है। फिल्म से काफी उम्मीदें की जा रही थी, लेकिन यह धराशायी हो गई है। अभी इसे सिनेमाघरों में चार दिन ही हुए हैं, लेकिन लगता है कि जल्द ही इसका दम निकलने वाला है। बताया जा रहा है कि इसका बजट 40 करोड़ रुपए है, लेकिन इसकी कमाई को देखते हुए लगता है कि यह सुपर फ्लॉप होने वाली है। 19 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही थी और यह अपने पहले वीकेंड (शनिवार-रविवार) पर भी फैंस पर कोई जादू नहीं चला पाई।

फिल्म किसी भी दिन 1 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई। फिल्म ने पहले दिन भारत में 55 लाख, दूसरे दिन 85 लाख और तीसरे दिन 95 लाख रुपए कमाए। अब इसकी चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसने सोमवार (22 अप्रैल) को 25 लाख रुपए बटोरे। यानी यह मंडे टेस्ट में भी फेल हो गई, जो कि ज्यादातर फिल्मों के साथ होता है। इसकी कुल कमाई 2.6 करोड़ रुपए हो गई है। शीर्षा गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित फिल्म 'दो और दो प्यार' से विद्या ने काफी टाइम बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के ईर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म में प्रतीक गांधी और इलियाना डिक्रूज ने भी अहम रोल प्ले किया है। इसी तरह एकता कपूर के बैनर तले बनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 का अंजाम भी बहुत बुरा हुआ। यह भी 4 दिन में 1 करोड़ रुपए तक नहीं कमा सकी। इसने चौथे दिन सोमवार को मात्र 8 लाख रुपए ही अपनी झोली में डाले। इसकी कुल कमाई 73 लाख रुपए तक ही पहुंची है। LSD 2 ने शुक्रवार को 15 लाख, शनिवार को 10 लाख तथा रविवार को 40 लाख रुपए कमाए थे। इसके डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी हैं। परितोष तिवारी, बोनिता राजपुरोहित और अभिनव सिंह स्टारर ये मूवी सुपरहिट ‘LSD’ की सीक्वल है।

do aur do pyaar,lsd 2,bmcm,maidaan,crew,vidya balan,ekta kapoor,Akshay Kumar,tiger shroff,ajay devgn,Kareena Kapoor Khan,kriti sanon,box office collection

‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ ईद पर हुई थी रिलीज, दोनों ने किया निराश

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का सिनेमाघरों में रिलीज का दूसरा सप्ताह चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से BMCM की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है। अब 12वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं, जो अब तक का सबसे कम कारोबार है। फिल्म ने सोमवार को 1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 56.55 करोड़ रुपए हो गया है। मानुषी छिल्लर, सोनाक्षी सिन्हा, पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। अली अब्बास जफर इसके डायरेक्टर हैं।

फिल्म को लगभग 350 करोड़ रुपए की लागत में बनाया गया है। इस हिसाब से यह फिल्म भारी घाटे का सौदा साबित हुई है। अक्षय और टाइगर ने इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' भी 11 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। हालांकि इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस को निराश कर दिया। हालांकि फैंस को अजय की उम्दा अदाकारी और कहानी पसंद आई।

'मैदान' ने सोमवार को सिर्फ 80 लाख रुपए का कारोबार किया। अब इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 36.40 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस प्रियामणि की भी अहम भूमिका है। इस फिल्म का निर्देशन अमित शर्मा और प्रोडक्शन बोनी कपूर ने किया है। तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की 'क्रू' ने 25वें दिन सोमवार को 31 लाख रुपए की कमाई की। कुल कलेक्शन 74.66 करोड़ हो चुका है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष