न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

...तो विवेक के साथ शादी से पहले ही मां बन जातीं दिव्यांका, रोशेल राव ने बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। साल 2004 में 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 12:48:40

...तो विवेक के साथ शादी से पहले ही मां बन जातीं दिव्यांका, रोशेल राव ने बेबी बंप के साथ कराया फोटोशूट

‘ये है मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविजन इंडस्ट्री में जाना-पहचाना नाम है। साल 2004 में 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार की खोज' से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वालीं दिव्यांका को ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से घर-घर में पहचान मिली। इस शो में ही उनकी मुलाकात एक्टर शरद मल्होत्रा से हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और करीब 8 साल तक साथ रहने के बाद उनके रास्ते अलग हो गए। इससे दिव्यांका काफी टूट गई थीं।

अब हाल ही में दिव्यांका ने बताया कि पति विवेक दहिया के उनकी जिंदगी में आने से पहले ही वह मां बनने के बारे में सोच चुकी थीं। दिव्यांका ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में कहा कि मेरी मां ने मुझसे कहा था कि तुम बाहर क्यों प्यार ढूंढ रही हो, खुद से प्यार करना सीखो। अगर मेरी जिंदगी में उस समय विवेक नहीं आए होते, तो मैं एक बच्चा अडॉप्ट कर लेती, क्योंकि मुझे उस समय प्यार और साथ दोनों चाहिए था।

जरूरी नहीं है कि किसी का साथ सिर्फ एक तरह का हो। जब विवेक मेरी जिंदगी में आए, तो मेरी लाइफ पूरी तरह से बदल गई। गौरतलब है कि दिव्यांका और विवेक की मुलाकात एकता कपूर के शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। कुछ टाइम तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 8 जुलाई 2016 को शादी कर ली। उनके अभी तक कोई संतान नहीं है। बीच में दिव्यांका की प्रेग्नेंसी की खबरों ने खूब जोर पकड़ा था, लेकिन उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर इन्हें अफवाह करार दिया था।

पति कीथ सिक्वेरा ने रोशेल राव की तारीफ में कही ये बातें

अभिनेता कीथ सिक्वेरा की पत्नी और एक्ट्रेस रोशेल राव इन दिनों प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। दोनों पेरेंट्स बनने को लेकर काफी उत्साहित हैं। रोशेल ‘द कपिल शर्मा शो’ के कारण काफी फेमस हो चुकी हैं। कीथ ने गुरुवार (7 सितंबर) को सोशल मीडिया पर मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो रोशेल के साथ पोज दे रहे हैं। कीथ ने एक नोट भी शेयर किया है।

तस्वीरों में रोशेल डार्क ग्रीन कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में बेबी बंप दिखाते हुए कीथ के साथ पोज दे रही हैं। कीथ शर्टलेस लुक में हैं। कीथ ने लिखा, हमारी साथ में ये जर्नी यादगार रही है। रोशेल की लाइफ इस दौरान एक रोलर कोस्टर राइड की तरह रही है। उनके इमोशन और शारीरिक बदलाव भी खूबसूरत रहे हैं।

ये सोचकर मुझे आश्चर्य होता है कि महिलाओं को इतना मजबूत, साहसी और खूबसूरत कैसे बनाया गया है। एक पुरुष के तौर पर मैं कहूंगा कि भगवान ने महिलाओं को बहुत सोच समझकर बनाया है। उल्लेखनीय है कि 2 सितंबर को कीथ और रोशेल ने एक बेबी शावर सेरेमनी भी होस्ट की थी जिसमें उनके परिवार के लोगों और दोस्तों ने शिरकत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार