न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यूरोप ट्रिप पर गईं एक्ट्रेस और उनके पति से हुई लूटपाट, इस एक्टर को थी सिगरेट, शराब और सेक्स की लत

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ विदेश घूम रही हैं। वह अपनी शादी की 8वीं सालगिरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Jul 2024 8:11:04

2 News : यूरोप ट्रिप पर गईं एक्ट्रेस और उनके पति से हुई लूटपाट, इस एक्टर को थी सिगरेट, शराब और सेक्स की लत

टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों पति विवेक दहिया के साथ विदेश घूम रही हैं। वह अपनी शादी की 8वीं सालगिरह का जश्न मनाने को यूरोप ट्रिप पर हैं, जिसकी झलकियां लगातार सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इस बीच ट्रिप में कपल के साथ इटली के फ्लोरेंस शहर में लूटपाट हो गई। चोरों ने कार का शीशा तोड़कर कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड सहित लाखों का सामान निकाल लिया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए के करीब बताई जा रही है। दिव्यांका ने भारत लौटने को लेकर मदद की गुहार लगाई है।

दिव्यांका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर घटना की जानकारी देते हुए लिखा कि विवेक और मैं सुरक्षित और स्वस्थ हैं, लेकिन हमारे अधिकांश आवश्यक सामान, पासपोर्ट, बैंक कार्ड और महंगे सामान हमारी रिसॉर्ट संपत्ति में हमारी कार से गायब हो गए हैं। बस हमें एम्बेसी से जल्द से जल्द मदद की उम्मीद हैं। विवेक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर चोरी हुए सामान का एक वीडियो लगाया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे कपल की गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ है।

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में विवेक ने कहा कि कि हमने वहां रुकने का प्लान बनाया था, लेकिन जब हम वहां की प्रॉप्रटी को चेक करने के लिए गए थे तो अपना सारा सामान गाड़ी में छोड़ गए थे। जब वहां से वापस आए तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और हमारा सारा सामान लूट लिया गया था। हमारा पासपोर्ट तक चोरी हो गया है। हमें भारत आने के लिए मदद की जरूरत है। हमने पुलिस से बात की लेकिन कोई मदद नहीं मिली।

उन्होंने इस मामले को लेकर ये बोलकर खारिज कर दिया कि सीसीटीवी कैमरे न होने की वजह से वे कुछ नहीं कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि दिव्यांका ने साल 2006 में 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल से घर-घर में पहचान बनाई। साल 2013 में टेलीकास्ट हुआ 'ये हैं मोहब्बतें' भी हिट रहा। यह सीरियल 6 साल चला था। दिव्यांका वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं। वह टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

‘हीरामंडी’ फेम एक्टर जेसन शाह ने बताया कैसे निकले बुरी लत से बाहर

मई में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार‘ खूब चर्चाओं में रही। इसमें कई दिग्गज कलाकारों ने काम किया और फैंस की तारीफें बटोरीं। ‘कार्टराइट’ का रोल करने वाले एक्टर जेसन शान ने भी सबका ध्यान खींचा। अब जेसन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शॉकिंग खुलासा किया है। जेसन ने रिवील किया है कि उन्हें शराब, स्मोकिंग, औरतों और सेक्स की लत थी।

जेसन ने यूट्यूब चैनल पर दिए इंटरव्यू में बताया कि इन सबसे बाहर निकलना उनके लिए कितना मुश्किल था। वे एक दिन में ढाई पैकेट सिगरेट पी जाते थे। वो न सिर्फ शराब पीते थे और स्मोक करते थे बल्कि उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें महिलाओं की भी लत लग गई थी। ये एक सेक्स एडिक्शन था। जेसन ने बताया कि उन्होंने ये लत कैसे छोड़ी। जेसन ने कहा कि भगवान अच्छे हैं और मुझ पर उनकी कृपा थी। भगवान के प्यार के आगे सब पीछे पीछे रह गया। ये आसान नहीं है क्योंकि आपको न कहना पड़ता है।

एक फंडा है ‘अगर अच्छा लगता है तो करो’ लेकिन बाद में महसूस हुआ कि ये शायद सबसे खराब सलाह है जो किसी को दी जा सकती है। मैंने अपनी जिंदगी के सबसे गलत फैसले तब लिए जब मुझे अच्छा लग रहा था। बता दें जेसन के किरदार ने ‘हीरामंडी’ में मलिकाजान (मनीषा कोईराला) से रेप किया था। जेसन के करिअर की बात करें तो उन्हें 'झांसी की रानी' के बाद फेम हासिल हुआ था। फिल्म में वे पुलिसवाले के रोल में थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय