न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस की बेटी ने दुनिया को कहा अलविदा, मुमताज ने शेयर की ‘काका’ और शर्मिला से जुड़ीं बातें

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर एक्ट्रेस सुषमा सेठ की नातिन और एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 06 Aug 2024 6:58:00

2 News : इस एक्ट्रेस की बेटी ने दुनिया को कहा अलविदा, मुमताज ने शेयर की ‘काका’ और शर्मिला से जुड़ीं बातें

मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद समाचार सामने आया है। मशहूर एक्ट्रेस सुषमा सेठ की नातिन और एक्ट्रेस दिव्या सेठ शाह की बेटी मिहिका शाह अब इस दुनिया में नहीं रहीं। दिव्या ने खुद यह दुखद खबर दी है। अचानक हुई इस मौत से पूरा परिवार सदमे में है। दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लिखा, “बेहद दुख के साथ आपको ये सूचित किया जाता है कि हमारी प्यारी मिहिका शाह अब हमारे बीच नहीं रही।

5 अगस्त 2024 को वो स्वर्ग में चली गई। 8 अगस्त को शाम 4 से 6 बजे सिंधु कॉलोनी क्लब हाउस में मिहिका की प्रेयर मीट रखी जाएगी।” मिहिका की उम्र भी काफी कम थी। इसी सितंबर में वो 24 साल की होने वाली थीं। ऐसे में उनके अचानक निधन ने पूरी फैमिली को तोड़कर रख दिया है। हालांकि अब तक उनके निधन की वजह पता नहीं चली है, लेकिन बताया जा रहा है कि 5 अगस्त को मिहिका को बुखार आया और दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनका निधन हो गया।

वहीं कुछ रिपोर्ट में भी ये भी कहा जा रहा है कि मिहिका पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। बता दें मिहिका की मां दिव्या को ‘हम लोग’, ‘देख भाई देख’ और ‘एक नई उम्मीद-रोशनी’ जैसे टीवी शो से पहचान मिली थी। दिव्या को इस साल फिल्म ‘आर्टिकल 70’ में देखा गया था। उनकी मां सुषमा सेठ और भी बड़ी स्टार हैं। उन्होंने छोटे और बड़े दोनों पर्दे पर अपनी छाप छोड़ी है। पिछले दिनों एक्टर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का भी कैंसर से 20 साल की उम्र में ही निधन हो गया था।

divya seth shah,mihika shah,sushma seth,actress divya seth shah,actress sushma seth,mihika passes away,mumtaz,rajesh khanna,Sharmila Tagore

दूसरे हीरो के साथ फिल्म साइन करने पर राजेश खन्ना हो जाते थे उदास : मुमताज

एक्ट्रेस मुमताज और दिवंगत सुपरस्टार राजेश खन्ना ने मिलकर कई सुपरहिट फिल्में दीं। अब एक इंटरव्यू में मुमताज ने राजेश संग काम करने को लेकर बातचीत की। मुमताज (77) ने रेडिफ को दिए इंटरव्यू में कहा कि राजेश खन्ना उदास हो जाते थे जब मैं दूसरे हीरो के साथ फिल्म साइन कर लेती थी जैसे धर्मेंद्र जी और देव साहब। लेकिन वह खुद कई दूसरी हीरोइनों के साथ काम करते थे। मैं कभी भी इस बात से नहीं चिढ़ी।

उन्हें लगता था कि वे मेरे मालिक बन गए हैं लेकिन मैंने कभी इस बात को गलत तरह से नहीं लिया। मैं सोचती थी कि वह मेरी केयर कर रहे हैं। मुमताज ने अपनी समकालीन एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के साथ होने वाली तुलना पर भी रिएक्ट करते हुए कहा कि उनका कभी भी कोई मनमुटाव नहीं रहा। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।

वह मुझसे काफी ज्यादा पढ़ी-लिखी और सम्मानित हैं। मैंने 8 साल की उम्र में काम करना शुरू किया इसलिए काम के दौरान काफी कुछ सीखा। शर्मिला टैगोर हो या कोई और, मुझे कभी ज्यादा किसी से बातचीत का समय नहीं मिला। ईश्वर का आशीर्वाद है कि ‘काका’ के साथ मेरी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई जबकि शर्मिलाजी के साथ उनकी कई फिल्में फ्लॉप भी रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री