न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिव्या ने अपूर्व से तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दलजीत के पति निखिल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने दो साल पहले 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' का खिताब अपने नाम किया था। तब से ही वह लगातार चर्चाओं में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 11:52:27

2 News : दिव्या ने अपूर्व से तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, दलजीत के पति निखिल को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने दो साल पहले 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 1' का खिताब अपने नाम किया था। तब से ही वह लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। फिलहाल वह निजी जिंदगी के कारण सुर्खियों में हैं। दिव्या ने 3 महीने पहले बॉयफ्रेंड अपूर्व पडगांवकर से शादी की थी लेकिन हाल ही में उन्होंने उनके साथ शादी की तमाम तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट कर दी। दिव्या के ऐसा करते ही फैंस अटकलें लगाने लगे कि शायद उनका रिश्ता खटाई में पड़ गया है। यहां तक कि तलाक की बातें की जाने लगीं।

हालांकि अब दिव्या ने बात बढ़ती देख पति से अलग होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ स्थिति साफ कर दी। दिव्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबी-चौड़ी पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, “मैंने कोई शोर नहीं मचाया, न ही मैंने कुछ कहा और न इस बारे में कोई स्टोरी पोस्ट की है। मैंने अपने इंस्टा अकाउंट से करीब 2500 पोस्ट्स डिलीट की हैं लेकिन मीडिया ने केवल शादी की फोटो नहीं दिखने पर ही रिएक्ट किया है। इससे पता चलता है कि लोग मुझसे क्या उम्मीद करते हैं।

अपनी लाइफ में मैंने हमेशा वही किया है जिसकी लोगों को मुझसे उम्मीद नहीं थी। लोग बस अब उम्मीद कर रहे हैं- तलाक या बच्चा, लेकिन इन दोनों में से कुछ भी नहीं हो रहा है। सच तो ये है कि मेरे इंस्टा पर जो पहली पोस्ट मैंने पिन की हुई है, मैं सिर्फ उस बारे में ही बात करना चाहती हूं। हर कहानी का अंत सुखद होता है। भगवान के आशीर्वाद से मेरे पति अपूर्व पडगांवकर मेरे पास खर्राटे लेकर आराम से सो रहे हैं।

divya agarwal,actress divya agarwal,apurva padgaonkar,divya apurva,divya apurva divorce,dalljiet kaur,actress dalljiet kaur,nikhil patel,dalljiet nikhil

दलजीत कौर और निखिल पटेल का रिश्ता टूटने की कगार पर

एक्ट्रेस दलजीत कौर इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उनकी दूसरी शादी खतरे में है। दलजीत ने पिछले साल मार्च में NRI बिजनेसमैन निखिल पटेल के साथ शादी की थी। वह बेटे जेडन को लेकर केन्या शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि शादी के 10 महीने बाद ही वह भारत लौट आईं। दलजीत ने निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स का आरोप लगाया। खबरों की माने तो उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है।

दलजीत आए दिन निखिल को किसी ना किसी बात को लेकर घेरती रहती हैं। अब उनकी शादी को लेकर चौंकाने वाली बात सामने आई है। एक रेडिट पोस्ट ने शादी पर कई दावे किए हैं। नैरोबी स्थित व्यवसायी निखिल के एक करीबी सूत्र ने दावा किया है कि कैसे वह हमेशा से ‘फ्लर्टी मिजाज’ के रहे हैं। सूत्र के अनुसार “निखिल एक प्लेबॉय हैं जो दलजीत के साथ ओपन मैरिज में रहना चाहते थे।

दलजीत इसके लिए राजी नहीं थीं और इसी बात को लेकर उनके बीच झगड़े बढ़ने लगे। निखिल पार्टी एनिमल और बहुत बड़े फ्लर्ट हैं। वह यंग लड़कियों को स्टॉक करते हैं और उनके साथ जानबूझकर दोस्ती बढ़ाने की कोशिश करते रहते हैं। इस समय भी वह किसी सपना नाम की एक बहुत यंग लड़की के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि जैसे ही उनके अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगीं उन्होंने और सपना ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया।”

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष