न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस की मैरिज डेट हुई कंफर्म, घर में लेंगी फेरे, इधर-मार्च में शादी कर सकता है यह स्टार कपल

मॉडल व एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने साल 2021 में 'बिग बॉस ओटीटी 1' का खिताब जीता था। इसके बाद से ही वह लगातार सुर्खियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 14 Feb 2024 8:12:51

2 News : इस एक्ट्रेस की मैरिज डेट हुई कंफर्म, घर में लेंगी फेरे, इधर-मार्च में शादी कर सकता है यह स्टार कपल

मॉडल व एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल ने साल 2021 में 'बिग बॉस ओटीटी 1' का खिताब जीता था। इसके बाद से ही वह लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। दिव्या पिछले कुछ महीनों से शादी की तैयारियों में बिजी हैं। वह जल्द ही रेस्तरां मालिक अपूर्व पडगांवकर के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब 'ईटाइम्स' ने मैरिज डेट का खुलासा कर दिया है। दिव्या करीब एक सप्ताह बाद 20 फरवरी को शादी करने वाली हैं।

हाल ही में 'ईटाइम्स' से हुई बातचीत में दिव्या ने मैरिज डेट कंफर्म की। उन्होंने बताया कि मैरिज वेन्यू चेंबूर में उनका घर होगा, न कि कोई फैंसी रिसॉर्ट। दिव्या ने कहा कि हम घर पर शादी कर रहे हैं और हमें उस फैसले पर बहुत गर्व है, क्योंकि ईमानदारी से कहूं तो हम नियमित विचारों के साथ नहीं जाना चाहते। लोग फाइव स्टार होटल बुक करते हैं, खाने और स्विमिंग पूल के पास सभी उत्सव मनाते हैं, लेकिन मैं वास्तव में कुछ यूनिक करना चाहती हूं। मैं एक खास अनुभव चाहती हूं।

दिव्या ने शादी के आउटफिट के बारे में कहा कि हमने लाल और बैंगनी रंग का एक पैलेट चुना है। फेरे सूर्यास्त के आस-पास होने वाले हैं। हमने अभी तक ड्रेस नहीं देखी है, लेकिन इसके लिए काफी उत्साहित हैं। उल्लेखनीय है कि फंक्शन 18 फरवरी को संगीत समारोह के साथ शुरू होंगे। उसके बाद 19 को मेहंदी और 20 को फेरे की रस्म होगी। गौरतलब है कि दिव्या और अपूर्व ने लंबे समय तक डेट करने के बाद दिसंबर 2022 में सगाई की थी।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने वेलेंटाइन डे पर दिए शादी के संकेत

एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट मार्च में शादी कर सकते हैं। इस कपल ने आज बुधवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे पर एक पोस्ट शेयर कर कुछ ऐसा ही इशारा दिया है। कृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलकित के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “लेट्स मार्च टुगेदर हैंड इन हैंड।” पुलकित ने भी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “आई डू, आई डू, आई लव यू..”

दोनों के इन फोटो और कैप्शन से फैंस अंदाज लगा रहे हैं कि कपल मार्च में एक हो जाएंगे। चर्चा है कि कपल जनवरी में सगाई कर चुका है। दरअसल तब पुलकित की कजिन रिया लूथरा ने कपल की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट्स में एंगेजमेंट रिंग पहने नजर आ रहे थे। हालांकि दोनों ने अभी तक सगाई या शादी के बारे में कोई बयान नहीं दिया है। पुलकित और कृति की मुलाकात फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर हुई थी।

वे ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘तैश’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वे बीते 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे पिछले कुछ सालों से लिव इन में हैं। बता दें कि पुलकित ने इससे पहले श्वेता रोहिरा से शादी की थी पर 11 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए थे। पुलकित की पिछली फिल्म ‘फुकरे 3’ थी। दूसरी ओर कृति अब मई में रिलीज होने वाली फिल्म ‘रिस्की रोमियो’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम