न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिया के नाम की मेहंदी लगा इठलाईं यह एक्ट्रेस, फंक्शन के दौरान थिरकते दिखे दूल्हा-दुल्हन, फोटो-वीडियो वायरल

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विजेता दिव्या अग्रवाल आज मंगलवार (20 फरवरी) को अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ विवाह बंधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 20 Feb 2024 11:04:09

पिया के नाम की मेहंदी लगा इठलाईं यह एक्ट्रेस, फंक्शन के दौरान थिरकते दिखे दूल्हा-दुल्हन, फोटो-वीडियो वायरल

‘बिग बॉस ओटीटी 1’ की विजेता दिव्या अग्रवाल आज मंगलवार (20 फरवरी) को अपने मंगेतर अपूर्व पडगांवकर के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगी। इससे पहले कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रविवार को कॉकटेल पार्टी का लुत्फ उठाने के बाद सोमवार को दिव्या ने अपूर्व के नाम की मेहंदी भी हाथों में रचा ली। फंक्शन की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

मेहंदी फंक्शन में दिव्या ने पंजाबी कुड़ी का गेटअप लिया था। उन्होंने ग्रीन, येलो और पिंक कलर के कॉम्बिनेशन का हैवी सूट पहना था। दिव्या ने अपने बालों में परांदा भी लगाया हुआ था। इस आउटफिट में दिव्या कहर बरपा रही थीं। अपूर्व भी पेस्टल पिंक कुर्ता-पायजामा में स्टाइलिश दिख रहे थे, जिसके साथ उन्होंने क्रीम कलर की फ्लोरल जैकेट भी पेयर की थी। दिव्या ने ढोल पर जमकर डांस किया। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इसका वीडियो भी शेयर किया है।

अपूर्व के नाम की मेहंदी लगा दिव्या इठलाती नजर आईं। फंक्शन में दिव्या और अपूर्व एक दूसरे के संग रोमांटिक होने के साथ झूमते दिखे। इस दौरान अपूर्व ने तोहफे के तौर पर दिव्या के गालों पर किस भी कर डाला। किस मिलते ही दिव्या शर्म के मारे लाल हो गईं। दूल्हा-दुल्हन कई तरह के गेम भी खेलते नजर आए। एक पैपराजी सेशन के दौरान दिव्या ने कहा कि वह 'Coco di vohti' हैं।

वरुण से ब्रेकअप के बाद अपूर्व पडगांवकर ने की थी दिव्या अग्रवाल की मदद

कपल की शादी इंटीमेट होगी जिसमें परिवार और 60 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। दिव्या ने ईटाइम्स के साथ बातचीत में शादी की थीम के बारे में कहा था कि हम बैंगनी-रेड कलर का कॉम्बिनेशन पहनेंगे। ये हमारी लाइफ का एक बहुत ही कलरफुल मोमेंट है इसलिए हम ऐसा ही चाहते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में दिव्या ने अपनी सरप्राइज सगाई के बाद अपूर्व के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी।

उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2015 में अपूर्व को डेट किया था और 2018 में वे अलग हो गए थे। हालांकि वे टच में रहे और दोस्त बने रहे। दिव्या ने यह भी खुलासा किया था कि जब मार्च 2022 में उन्होंने वरुण से ब्रेकअप किया था, तब वह कठिन दौर से गुजर रही थीं और अपूर्व ने उनकी मदद की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम