न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : TMKOC में होगी दिशा की वापसी! साथी कलाकारों के साथ दिखीं, इस दिग्गज एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) 15 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर प्रसारित होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 1:55:21

2 News : TMKOC में होगी दिशा की वापसी! साथी कलाकारों के साथ दिखीं, इस दिग्गज एक्टर का हार्ट अटैक से निधन

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) 15 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस फैमिली ड्रामा कॉमेडी शो ने लोगों को बांध रखा है। फैंस इसे देखने के लिए बेकरार रहते हैं। उन्हें इस शो का हर कैरेक्टर अपने घर के सदस्यों जैसा लगता है। एक ऐसा ही लोकप्रिय कैरेक्टर है ‘दया बेन’ का जो करीब 6 साल से नदारद है। दिलीप जोशी (जेठालाल) की पत्नी के रूप में दिशा वकानी (दया बेन) से लोगों को खासा लगाव हो गया था और उनकी कमी काफी खल रही है।

दिशा का अंदाज ही निराला था। फैंस उनके हाव-भाव और बोलने के स्टाइल पर फिदा थे। दिशा ने साल 2017 में शो ब्रेक लिया था। उसके बाद से ही उनकी वापसी नहीं हुई है। कुछ समय पहले शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने दिशा की वापसी को लेकर आश्वासन दिया था। इसके बाद इसके लिए कई एपिसोड में हाइप भी क्रिएट किया गया, लेकिन अंत में नतीजा सिफर रहा। इससे फैंस भड़क गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इस शो के बायकॉट की अपील तक कर डाली। इस बीच दिशा को लेकर एक पोजिटव साइन मिला है।

दरअसल दिशा की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें दिशा शो में काम करने वालीं पलक सिधवानी (सोनू), नितेश भलूनी (टप्पू), सुनयना फौजदार (अंजलि मेहता) और अंबिका रंजनकर (कोमल हाथी) के साथ पोज देती दिख रही हैं। दिशा की बेटी भी फ्रेम में हैं। इस फोटो को देखने के बाद एक बार फिर से फैंस की उम्मीदें जग गई हैं। यह फोटो पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। पलक ने शो में निधि भानुशाली को रिप्लेस किया था। बता दें कुछ दिनों पहले दिशा एक फंक्शन के दौरान अपने पति मयूर और दोनों बच्चों के साथ नजर आई थीं।

disha vakani,actress disha vakani,dayaben,tmkoc,tarak mehta ka oolta chashmah,brijesh tripathi,bhojpuri actor brijesh tripathi,brijesh death

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ‘भीष्म पितामह’ माने जाते थे 72 वर्षीय बृजेश त्रिपाठी

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर बृजेश त्रिपाठी का निधन हो गया है। उनके हार्ट अटैक आया था। बृजेश 72 साल के थे। बताया जा रहा है कि दो सप्ताह पहले उन्हें डेंगू हो गया था और उनका मेरठ में इलाज चल रहा था। इसके बाद वे रविवार (17 दिसंबर) को मुंबई पहुंचे तो उन्हें दिल का दौरा पड़ गया।

बृजेश के निधन की खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। दिग्गज एक्टर रवि किशन सहित कई हस्तियों और फैंस ने सोशल मीडिया के माध्यम से दुख व्यक्त किया है। बृजेश को भोजपुरी फिल्मों का ‘भीष्म पितामह’ कहा जाता था। बृजेश 46 सालों से सिनेमा में काम कर रहे थे। उन्होंने पवन सिंह, दिनेशलाल यादव सहित कई सितारों के साथ काम किया। वे ज्यादातर फिल्मों में निगेटिव किरदार में दिखे। उन्हें ‘ओम’ फिल्म से ज्यादा शौहरत मिली थी।

ब्रिजेश ने ‘नो एंट्री’, ‘गुप्त : द हिडन ट्रुथ’, ‘देवरा भइल दीवाना’ और ‘मोहरा’ जैसे कई सुपरहिट फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा दिखाया। बृजेश को अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अजय देवगन, रजनीकांत, धर्मेंद्र और विनोद खन्ना सहित कई एक्टर्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला। उन्होंने बॉलीवुड में भी 250 से ज्यादा फिल्में की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम