न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिशा पटानी ने बर्थडे गर्ल मौनी रॉय पर जमकर लुटाया प्यार, राजवीर-पलोमा ने बप्पा से मांगा ‘दोनों’ की सफलता का आशीर्वाद

नागिन’ सीरियल से जबरदस्त लोकप्रयिता अर्जित करने वालीं एक्ट्रेस मौनी रॉय आज गुरुवार (28 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Sep 2023 1:33:45

दिशा पटानी ने बर्थडे गर्ल मौनी रॉय पर जमकर लुटाया प्यार, राजवीर-पलोमा ने बप्पा से मांगा ‘दोनों’ की सफलता का आशीर्वाद

‘नागिन’ सीरियल से जबरदस्त लोकप्रयिता अर्जित करने वालीं एक्ट्रेस मौनी रॉय आज गुरुवार (28 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। मौनी 38 साल की हो गई हैं। मौनी के मनोरंजन जगत के साथी और फैंस उन्हें तहे दिल से भरपूर शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस दिशा पाटनी ने भी अपनी बेस्ट फ्रेंड को खास अंदाज में बधाई दी है। दिशा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मौनी के लिए खास मैसेज लिखा।

दिशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मौनी के साथ कई फोटो और वीडियो शेयर किए हैं। इनमें मौनी और दिशा की खास बॉन्डिंग देखी जा सकती है। कुछ तस्वीरें वेकेशन की हैं, तो कुछ में वे पार्टी का लुत्फ उठा रही हैं। दिशा ने कैप्शन में लिखा “मेरी मोन्ज, आप बहुत खास हैं और आपने इस साल सच में मेरी लाइफ को अमेजिंग तरीके से बदल दिया है। मेरी सभी अच्छी यादें आपके साथ हैं। दिल से सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। आप जहां भी जाएं, अपना प्यार और पॉजिटिव वाइब फैलाती रहें। आई लव यू।” मौनी ने कुछ दिनों पहले दिशा और पंजाबी एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ प्री बर्थडे मनाया था। मौनी दोनों के साथ केक काटती और पार्टी मनाती दिखीं। मौनी जल्द ही फिल्म ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ से ओटीटी डेब्यू करेंगी। मौनी की पिछली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन शिवा’ थी।

5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है राजवीर-पलोमा की पहली फिल्म ‘दोनों’

सनी देओल के छोटे बेटे राजवीर देओल अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में हैं। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी उनकी फिल्म 'दोनों' का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इससे राजवीर के साथ-साथ एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की बेटी पलोमा भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं। 'दोनों' की रिलीज से पहले राजवीर-पलोमा गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेते हुए दिखे।

राजवीर-पलोमा बप्पा से फिल्म की सफलता की दुआ मांगने के लिए मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। उनकी ये फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। जहां पलोमा पीले सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, तो वहीं राजवीर सफेद कुर्ता-पायजामा में हैंडसम दिख रहे हैं। उनके हाथ में प्रसाद की थाली है, जिस पर 'दोनों' लिखा है।

इस फिल्म से दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अविनाश बड़जात्या भी बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे। फिल्म 5 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से ही फैंस में इसकी दीवानगी देखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि सनी के बड़े बेटे करण देओल की पहली फिल्म 'पल-पल दिल के पास' फ्लॉप हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार