न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सैनिक’ सहित कई फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर का निधन, सिद्धार्थ-चित्रांगदा ने दिल्ली में डाला वोट

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 7:42:03

2 News : ‘सैनिक’ सहित कई फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर का निधन, सिद्धार्थ-चित्रांगदा ने दिल्ली में डाला वोट

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म डायरेक्टर सिकंदर भारती ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वे 60 साल के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शुक्रवार (24 मई) को अंतिम सांस ली। आज मुंबई वेस्ट के जोगेश्वरी स्थित ओशिवारा श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अभी तक यह बात सामने नहीं आई है कि उनके निधन की वजह क्या थी। सिकंदर अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए।

पत्नी पिंकी और बेटियां सिपिका, युविका और सुकरात उनके निधन से सदमे में हैं। सिकंदर के अचानक दुनिया से रुखसत होने से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फिल्म बिरादरी से जुड़े लोग और फैन्स उनके योगदान को याद कर सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सिकंदर ने बॉलीवुड को कई शानदार फ़िल्में दी।

इनमें राजेश खन्ना, नीलम कोठारी और चंकी पांडे स्टारर 'घर का चिराग', अक्षय कुमार व मधु स्टारर ‘जालिम', राजेश खन्ना, चंकी पांडे, अमृता सिंह स्टारर 'रुपए दस करोड़', माणिक बेदी व सम्राट मुखर्जी स्टारर 'भाई भाई', अक्षय कुमार व अश्विनी भावे स्टारर 'सैनिक', नसीरुद्दीन शाह व मधु स्टारर 'सर उठा के जियो', नसीरुद्दीन शाह व इंदर कुमार स्टारर 'दंड-नायक', गोविंदा स्टारर 'रंगीला राजा', चंकी पांडे व सोनम स्टारर 'पुलिस वाला' और अमजद खान, शक्ति कपूर व राज बब्बर स्टारर 'दो फंटूश' शामिल हैं। ये फिल्में भले ही बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा हिट नहीं हुईं, लेकिन चर्चाओं में जरूर रहीं।

फिल्मों का निर्देशन करने के साथ सिकंदर लेखक और गीतकार भी थे। वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद की लिखी गई शायरियों को साझा करते थे। सिकंदर का नाम उन निर्देशकों में शुमार रहा है, जिनका अपने हर एक्टर के साथ अच्छा बॉन्ड रहा। अपने साथ काम करने वाले सभी कलाकारों के साथ वो अच्छे से रहते थे, यही वजह है कि इंडस्ट्री में लंबे समय तक रहने के बावजूद उनका किसी विवाद से कोई नाता नहीं रहा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा व चित्रांगदा सिंह ने वोट डालकर शेयर की फोटो

आज शनिवार (25 मई) को लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सीटों पर भी मतदान हुआ। एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपना वोट डाला। उन्होंने उंगली पर लगी वोटिंग इंक को दिखाते हुए इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। सिद्धार्थ व्हाइट शर्ट में दिखे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वोट करने... दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का जश्न मनाने के लिए अपने होमटाउन दिल्ली आया, दिल्ली वालों, वोट करने के लिए घरों से निकलें।”

सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार एक्शन थ्रिलर 'योद्धा' में देखा गया। फिल्म में उनके साथ राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी थीं। उधर चित्रांगदा ने वोट डालने के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह कलरफुल कुर्ते में नजर आ रही हैं और उंगली पर लगी वोटिंग की स्याही दिखा रही हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जाओ अपने सबसे बड़े अधिकार का इस्तेमाल करो।” चित्रांगदा की पर्सनल लाइफ देखें तो उन्होंने साल 2001 में भारतीय स्टार गोल्फर ज्योति रंधावा के साथ शादी की, लेकिन 13 साल बाद दोनों अलग हो गए। उनके एक बेटा जोरावर रंधावा है। चित्रांगदा की पहली फिल्म साल 2005 में आई एक क्राइम ड्रामा 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष