न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत में लोग ढूंढ़ रहे थे मसालेदार गपशप’, इस एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज

डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Apr 2024 12:43:30

2 News : ‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत में लोग ढूंढ़ रहे थे मसालेदार गपशप’, इस एक्ट्रेस ने शेयर की गुड न्यूज

डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'लव सेक्स और धोखा 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में दिबाकर ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए गए इंटरव्यू में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर उनके बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मीडिया ने सुशांत की मौत को कैसे कवर किया था। दिबाकर की फिल्म 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' में सुशांत ने काम किया था।

दिबाकर ने कहा कि जब सुशांत का निधन हुआ था, तो उनकी मृत्यु के कारण के बारे में खबरों में बहुत कुछ चल रहा था। ऐसे में मुझे खुद को भी हर चीज से अलग करना पड़ा। मैं सब कुछ देख रहा था सुन रहा था, लेकिन किसी को भी ये कहते हुए नहीं सुन सका कि एक यंग और प्रभावशाली एक्टर की मृत्यु हुई है। मैं किसी को भी उसके आस-पास शोक मनाते नहीं देख सका। मैं केवल लोगों को मसालेदार गपशप खोजने की कोशिश करते हुए देख सकता था।

इसलिए मुझे इस स्थिति से दूर जाना पड़ा। कोई यह नहीं कह रहा था कि हम सुशांत को मिस कर रहे हैं। कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा था कि कैसे एक आउटसाइडर जिसका इस इंडस्ट्री से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं उस व्यक्ति ने टेलीविजन में अभिनय किया और फिर फिल्मों में अपनी शुरुआत की।

हर कोई बस साजिश के बारे में कयास लगा रहा था कि किसने सुशांत को ड्रग्स दिया, किसने हत्या की। शोक सभा कहां है? जो लोग उनसे प्यार करते थे उन्हें उनकी फिल्मों की स्क्रीनिंग रखनी चाहिए थी और इस पर चर्चा करनी चाहिए थी। हम उनकी सभी अच्छी यादों को संजोकर क्यों नहीं रखते?

‘बालिका वधू’ फेम स्मृति खन्ना ने सोशल मीडिया ने की दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा

'ये है आशिकी' और 'बालिका वधू' सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बना चुकीं टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना ने टीवी एक्ट्रेस स्मृति खन्ना फैंस को एक गुड न्यूज दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी। इसी के साथ उन्होंने पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो भी शेयर की हैं।

स्मृति ने साल 2017 में गौतम गुप्ता के साथ शादी करने के बाद 15 अप्रैल 2020 को बेटी अनायका को जन्म दिया था। अब करीब चार साल बाद उनके घर में फिर से किलकारियां गूंजने वाली हैं। स्मृति ने कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “हमारी उम्मीद से ज्यादा चुनौतियों भरी यात्रा के बाद जब हम ये खूबसूरत अनाउंसमेंट करते हैं तो इमोशंस से भर जाते हैं।

हमारा परिवार बढ़ रहा है। हमारी प्यारी बेटी अनायका बड़ी बहन की भूमिका की ओर कदम बढ़ा रही है। हमारा डॉग लुकास सबसे अच्छा बड़ा भाई बनने वाला है। हमने इस पल का सपना देखा है और यहां तक पहुंचने के लिए मुश्किल समय में संघर्ष किया है। आपके साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए हमारा दिल भरा हुआ है। बेबी 2 आने वाला है।”

उल्लेखनीय है कि स्मृति इन दिनों परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। वह कई टीवी सीरियल्स के साथ फिल्मों व वेब सीरीज में भी दिख चुकी हैं। स्मृति ने पंजाबी मूवी 'जट्ट ऑलवेज' और 2022 की वेब सीरीज ‘धप्पा’ में सबका ध्यान खींचा था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष