न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनिल शर्मा ने किए खुलासे, प्रियंका को भारी पड़ी नाक की सर्जरी, ‘गदर’ के लिए इन एक्ट्रेस को दिया था ऑफर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना करिअर साल 2003 में आई रोमांटिक फिल्म ‘द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से शुरू किया था। इसका डायरेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 29 Sep 2023 10:42:04

अनिल शर्मा ने किए खुलासे, प्रियंका को भारी पड़ी नाक की सर्जरी, ‘गदर’ के लिए इन एक्ट्रेस को दिया था ऑफर

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना करिअर साल 2003 में आई रोमांटिक फिल्म ‘द हीरो लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ से शुरू किया था। इसका डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया था। अनिल ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में भी बना चुके हैं। अब अनिल ने मीडिया से बातचीत में प्रियंका की सर्जरी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका ने डेब्यू फिल्म से पहले नाक की सर्जरी कराई थी ताकि वह और भी खूबसूरत दिखे।

हालांकि यह सर्जरी उन्हें भारी पड़ी और उन्हें कई फिल्मों से बाहर कर दिया गया। अनिल ने बॉलीवुड ठिकाना को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे प्रियंका की फोटो दिखाई गई थी जिसे देखकर मैं हैरान रह गया था। ऑपरेशन के बाद प्रियंका का चेहरा बहुत बदल गया था। उन्हें कई प्रोजेक्ट्स से बाहर किया गया था। उस दौरान वह मेरे पास रोते हुए आई थीं और उनका चेहरा देख मैं काफी हैरान था। ऑपरेशन के बाद उन्हें बहुत कुछ झेलना पड़ा।

मैंने उनके साथ एक फिल्म भी साइन की थी। मेरी पत्नी ने उन्हें जाकर चेक दिया था। ‘गदर’ रिलीज होने के बाद मैं अमेरिका और यूरोप की यात्रा पर निकल गया। जब मैं 2 महीने बाद लौटा तो पता चला कि प्रियंका ने नोज सर्जरी करा ली है। मैंने जब इस बारे में पढ़ा तो सोच में पड़ गया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। वह पहले काफी खूबसूरत थीं लेकिन सर्जरी के कारण बहुत डार्क हो गईं। उनका चेहरा बहुत ज्यादा खराब हो चुका था।

फिर वह मां मधु चोपड़ा के साथ मेरे ऑफिस रोते हुए आईं। उनकी नाक पर निशान पड़ गया था जिसकी वजह से कई प्रोजेक्ट्स से उन्हें बाहर कर दिया गया। जब मैंने उनसे सर्जरी का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि साइनस की दिक्कत थी इसलिए करवाई। प्रियंका ने मुझे फिल्म का साइनिंग अमाउंट वापस देने की पेशकश की, लेकिन मैंने उन्हें बरकरार रखने का फैसला किया। हमने एक प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्ट की मदद ली, जिसने प्रियंका के निशान को छुपाते हुए उनकी खूबसूरत को निखारा।

anil sharma,director anil sharma,priyanka chopra,priyanka nose surgery,the hero love story of a spy,ameesha patel,kajol,aishwarya rai,gadar,sunny deol

‘गदर‘ में ‘सकीना’ के किरदार के लिए अमीषा नहीं थीं पहली पसंद : अनिल शर्मा

अनिल शर्मा की ‘गदर’ और ‘गदर 2’ दोनों फिल्मों में सनी देओल (तारा सिंह) और अमीषा पटेल (सकीना) की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया है। उनकी केमिस्ट्री फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही। हालांकि अमीषा, ‘सकीना’ के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

अनिल ने बताया कि ‘गदर’ के समय उनके दिमाग में कई एक्ट्रेसेस थीं। उन्होंने 2-3 एक्ट्रेसेस को स्क्रिप्ट सुनाई थी जिसमें से कुछ को पसंद भी आई थी। इनमें ऐश्वर्या राय बच्चन और काजोल भी शामिल थीं। हालांकि अनिल ने ये नहीं बताया कि उन एक्ट्रेसेस ने ‘गदर’ को क्यों रिजेक्ट किया था।

अनिल ने आगे कहा कि जी स्टूडियो ने एक एक्ट्रेस से बात की थी जो ‘सकीना’ का रोल निभाने के लिए तैयार थी लेकिन वह बहुत ज्यादा पैसे चार्ज कर रही थीं। फिल्म का बजट बहुत टाइट था तो प्रोड्यूसर्स ने मुझे अमरीश पुरी और हीरोइन में से किसी एक को चुनने के लिए कहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार