न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रामायण की ‘सीता’ ने पति के साथ शेयर किया वीडियो, हुईं ट्रोल, फटे जूते पहने सलमान की फोटो वायरल

रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर में मशहूर हो गई थीं। लोग उन्हें देवी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 24 Nov 2023 12:33:26

2 News : रामायण की ‘सीता’ ने पति के साथ शेयर किया वीडियो, हुईं ट्रोल, फटे जूते पहने सलमान की फोटो वायरल

रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर दीपिका चिखलिया घर-घर में मशहूर हो गई थीं। लोग उन्हें देवी की तरह पूजने लगे और उन दिनों वह जहां भी जातीं उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेते थे। इस बीच दीपिका ने पति हेमंत टोपीवाला के साथ अपनी शादी की सालगिरह का एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका ने कैप्शन में लिखा, “हमारे लिए खुशियों की शुभकामनाएं, आप मेरी जिंदगी की चट्टान हैं। आपको पाकर धन्य हो गईं।’

कई फैंस दीपिका के इस अंदाज पर फिदा होकर उनकी तारीफ कर रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्हें दीपिका की निजी जिंदगी के ये पल अच्छे नहीं लगे। एक यूजर ने लिखा, “सीता मैया आप ऐसा वीडियो मत डाला करो और ये तो गलत पोज है।” दूसरे ने उनके पति पर कमेंट करते हुए लिखा, “माता को हाथ मत लगाना।”

तीसरे ने लिखा, “आप ऐसे पोज मत दो, पूरा इंडिया आपको भगवान मानता है…” चौथे ने लिखा, “आज पता चला मेरे दिल में आप ही सीता मैया बन के रह गई हैं.. मुझे पता है वह है। आपके पति…लेकिन मुझे नहीं पता क्यों..यह पोस्ट देखकर मैं परेशान हो गई..कि सीता मैया को कोई छू नहीं सकता।” बता दें कि रामायण का प्रसारण साल 1987-88 में दूरदर्शन पर हुआ था। दीपिका कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

एक इवेंट में कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे थे सलमान खान

सुपरस्टार सलमान खान की पर्सनलिटी ऐसी है कि वे हमेशा ही चर्चाओं में रहते हैं। इन दिनों सलमान अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ की वजह से लाइमलाइट में हैं। उनकी फिल्म दिवाली के दिन 12 नवंबर को रिलीज हुई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर रही है। हाल ही सलमान एक इवेंट में फिल्म में उनकी हीरोईन बनीं कैटरीना कैफ के साथ पहुंचे।

उस इवेंट से सोशल मीडिया पर सलमान की एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान ब्लैक कलर के आउटफिट में हैं। उन्होंने ब्लैक शर्ट, पैंट के साथ ही ब्लैक जूते भी पहने हैं। हालांकि जूतों की हालत देख हर कोई हैरान है। इन जूतों में बहुत सारी मिट्टी लगी है और ये फटे हुए नजर आए। यूजर्स अलग-अलग तरह से इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। कुछ इसे अंधविश्वास तो कुछ लापरवाही का नाम दे रहे हैं।

कइयों को तो सलमान की यह अदा भी पसंद आ रही है और उन्हें इस एक्टर का सच्चा फैन माना जा सकता है। एक ने लिखा, “सलमान खान की ये सिंपलीसिटी है उनका दिल बहुत बड़ा है।” दूसरे ने लिखा, “सलमान खान हैं ये। अब ये भी ट्रेंड में आ जाएगा।” तीसरे ने लिखा, “अब जल्द ही इस तरह के शूज भी मार्केट में मिलने लगेंगे।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे