न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अपने प्यारे को खोने से काफी दुखी हैं दीपिका, फोटो के साथ शेयर किया इमोशनल नोट, धर्मेंद्र ने 64 साल बाद किया यह काम

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक ‘रामायण’ में सीताजी का रोल निभाया था। उन्हें दर्शकों का भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 10 Feb 2024 11:49:44

अपने प्यारे को खोने से काफी दुखी हैं दीपिका, फोटो के साथ शेयर किया इमोशनल नोट, धर्मेंद्र ने 64 साल बाद किया यह काम

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के धार्मिक धारावाहिक ‘रामायण’ में सीताजी का रोल निभाया था। उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। सीरियल टेलीकास्ट होने के करीब 35 साल बाद भी लोगों के मन में उनके प्रति वैसी ही भावनाएं हैं और उनके प्रति मन में बेहद सम्मान है। इस बीच दीपिका एक कारण से बेहद दुखी हैं। दीपिका ने अब ये दुख सोशल मीडिया पर बयां किया है। दरअसल दीपिका के डॉगी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

इस पालतू डॉगी के निधन से दीपिका काफी आहत हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर डॉगी की एक फोटो शेयर की है। ब्राउन रंग का यह डॉगी बड़े प्यार से देखता हुआ नजर आ रहा है। दीपिका ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा। उन्होंने लिखा, “रेस्ट इन पीस। तुम्हें इतना प्यार किया जाता है। तुम्हें मिस कर रही हूं। घर आना अब कभी भी पहले जैसा नहीं होगा।”

इसके साथ ही दीपिका ने दिल और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है। इसके अलावा दीपिका की एक और पोस्ट सामने आई है। इसमें उन्होंने अपने डॉगी व्हिस्की की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “सबसे बड़े दिल वाले हमारे गोल्डन बॉय की प्यार भरी याद में। जिसकी शरारती आंखों ने 13 खूबसूरत सालों तक हमारी आत्माओं को गरमाहट से भरा रखा है। जो हमेशा हमारी जिंदगी की रोशनी रहा और सचमुच धरती पर एक देवता बनकर आया।

हम उम्मीद करते हैं कि तुम दर्जनों बॉल्स और गाजरों, चीखते खिलौनों और पक्षियों और ढेर सारे अच्छे खाने के साथ शांति से आराम करोगे। तुम हमारा दिल हो, आराम करो व्हिस्कू।” बता दें कि दीपिका ने टीवी की दुनिया के साथ कई हिंदी, मलयालम, भोजपुरी, कन्नड़, तमिल, तेलगु और गुजराती फिल्मों में भी काम किया है।

‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में इस नाम से काम कर रहे हैं धर्मेंद्र

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र 88 साल के हो चुके हैं। वे आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं। धर्मेंद्र पिछले साल करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे। इसमें उनका वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन काफी चर्चित रहा। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर भी फैंस के लिए आएदिन फोटो और वीडियो शेयर कर बताते हैं कि वे कितने जिंदादिल इंसान हैं।

इस बीच धर्मेंद्र नई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में शाहिद कपूर के दादा की भूमिका में नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इसके शुरुआती क्रेडिट से पता चला कि धर्मेंद्र ने अपने जन्म के समय दिए गए मिडिल और सरनेम को अपने नाम में शामिल करने का फैसला किया है। फिल्म में उनका नाम धर्मेंद्र सिंह देओल रखा गया है। धर्मेंद्र को फिल्म इंडस्ट्री में 64 साल हो गए हैं। ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक धर्मेंद्र का जन्म से नाम धर्म सिंह देओल था।

धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में केवल किशन सिंह देओल और सतवंत कौर के घर हुआ था। जब उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा तो अपना मिडिल और सरनेम हटा दिया था। धर्मेंद्र की पहली फिल्म साल 1960 में आई ‘दिल भी तेरा, हम भी तेरे’ थी। धर्मेंद्र ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम