न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम से दुश्मनी के सवाल पर दिया यह जवाब, बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप पर किया खुलासा

मॉडल और एक्टर डिनो मोरिया (48) लंबे समय से बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं। हालांकि डिनो सुर्खियों में रहते हैं। अब वे एक इंटरव्यू...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 May 2024 11:06:10

डिनो मोरिया ने जॉन अब्राहम से दुश्मनी के सवाल पर दिया यह जवाब, बिपाशा बसु के साथ ब्रेकअप पर किया खुलासा

मॉडल और एक्टर डिनो मोरिया (48) लंबे समय से बॉलीवुड की दुनिया से दूर हैं। हालांकि डिनो सुर्खियों में रहते हैं। अब वे एक इंटरव्यू देकर फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। डिनो ने एक्टर जॉन अब्राहम से दुश्मनी और एक्ट्रेस बिपाशा बसु संग अपने रिश्ते पर बात की। डिनो ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में जॉन संग अपने इक्वेशन को लेकर कहा कि हमारी कभी कोई दुश्मनी नहीं थी। हम एक-दूसरे से बात करते थे और एक-दूसरे के साथ मस्ती करते थे।

दुश्मनी की बातें लोगों के दिमाग में शुरू हुईं जब मैंने बिपाशा से ब्रेकअप कर लिया और जॉन ने बिपाशा को डेट करना शुरू कर दिया। लोगों को लगा कि वह मेरी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा है, तो दुश्मनी है। मीडिया ने भी इसे फ्यूल दिया लेकिन यहां कोई भी दुश्मनी नहीं थी। हम दोनों अपने-अपने रास्ते थे। कल ही मैंने उसे मैसेज किया है-क्या हम बाइक राइड या कॉफी पर जा रहे हैं?' डिनो ने इस बात से भी पर्दा उठाया कि वह बिपाशा को कब डेट कर रहे थे। डिनो ने कहा कि मैं सालों बाद साफ कर रहा हूं।

मेरा और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया था और लगभग एक साल बाद बिपाशा और जॉन ने डेटिंग शुरू की थी। मैंने भी किसी और को डेट करना शुरू कर दिया था। तो फिर क्यों कोई दुश्मनी होगी? लोगों को लगा जॉन मेरी गर्लफ्रेंड ले गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। हम तीनों ही बात करते थे, पर लोगों ने इसे कुछ और बना दिया। बता दें डिनो ने अभी तक शादी नहीं की है।

dino morea,actor dino morea,john abraham,actor john abraham,dino john,bipasha basu,actress bipasha basu,bipasha dino,raaz

डिनो मोरिया ने बिपाशा बसु के साथ दी थी सुपरहिट म्यूजिकल मूवी ‘राज’

गौरतलब है कि डिनो ने अपने करिअर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके बाद उन्हें साल 1999 में पहली फिल्म ‘प्यार में कभी कभी’ ऑफर हुई। डिनो ने बताया कि वो फिल्म बहुत अच्छी थी। हालांकि उसे बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा प्यार नहीं मिला। पहली फिल्म के लगभग सवा साल के बाद उन्होंने लोगों से फिल्म के लिए मिलना शुरू किया। बाद में डिनो की फिल्म ‘राज’ आई थी, जो उनके करिअर की सबसे बड़ी हिट रही। इसमें उनके साथ बिपाशा थीं।

डिनो ने कहा कि इसके बाद मुझे अच्छे ऑफर नहीं मिल रहे थे। इंडस्ट्री में आने के तकरीबन 6 साल के बाद मुझे समझ आया कि फिल्में कैसे काम करती हैं, लेकिन तब तक ऑफर बहुत खराब आने लगे थे। उस वक्त मैंने ना कहना शुरू किया। उसके बाद फिल्मों के ऑफर धीरे-धीरे कम होने लगे। तब मैंने इंतजार किया और मैं प्रोड्यूसर बन गया। प्रोड्यूसर के तौर पर मैंने ‘जिस्म 2’ बनाई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष