न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दिलजीत ने शेयर किया ‘क्रू’ फिल्म का फनी BTS वीडियो, अजय की इस फिल्म की रिलीज डेट टली

पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर खान, कृति सेनन व तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ खूब चर्चाओं में है। फैंस भी तीन दिग्गज एक्ट्रेस को एक साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Feb 2024 12:33:41

2 News : दिलजीत ने शेयर किया ‘क्रू’ फिल्म का फनी BTS वीडियो, अजय की इस फिल्म की रिलीज डेट टली

पिछले कुछ दिनों से करीना कपूर खान, कृति सेनन व तब्बू की फिल्म ‘क्रू’ खूब चर्चाओं में है। फैंस भी तीन दिग्गज एक्ट्रेस को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेकरार हैं। हाल ही इसका टीजर रिलीज किया गया था, जो सोशल मीडिया पर छा गया। यह टीजर यूट्यूब पर नं. 1 पोजिशन पर ट्रेंड कर रहा है। टीजर में पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ की झलक भी देखने को मिली। अब दिलजीत ने फैंस के लिए ‘क्रू’ के सेट से बिहाइंड द सीन्स (BTS) वीडियो शेयर किया है।

दिलजीत ने मस्तीभरे BTS को शेयर करते हुए फनी वॉइस ओवर भी दिया है। वीडियो में दिलजीत को करीना और कृति के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इतना ही नहीं दिलजीत को रैपर बादशाह द्वारा सरप्राइज विजिट करने पर मिलते हुए भी दिखाया गया है। आखिर में दिलजीत फैंस के साथ तस्वीरे लेते और ऑटोग्राफ देते हुए नजर आए। दिलजीत ने कैप्शन में लिखा, “काइली शैडो… एथे पूरी करीना कपूर।”

फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलजीत, करीना के साथ ‘उड़ता पंजाब’ और ‘गुड न्यूज’ फिल्म में भी काम कर चुके हैं। दिलजीत एक और फिल्म के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में दिलजीत और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘चमकीला’ की रिलीज डेट घोषित की गई थी।

अजय-तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ अप्रैल में होनी थी रिलीज, अब...

अजय देवगन के लिए यह साल बहुत बिजी रहने वाला है। वे एक के बाद एक कई फिल्मों में नजर आएंगे। 8 मार्च को उनकी फिल्म ‘शैतान’ रिलीज होने वाली है। इसके बाद ‘औरों में कहां दम था’ के लिए अप्रैल तय था। हालांकि अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे खिसक गई है। इसके राइटर और डायरेक्टर नीरज पांडे ने नई रिलीज डेट के बारे में जानकारी दी है। नीरज ने एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए कहा कि ‘औरों में कहां दम था’ एक रोमांटिक म्यूजिकल लव स्टोरी है।

अभी इसकी रिलीज डेट पर इतना ही कह सकता हूं कि यह जून में बकरीद पर रिलीज होगी। हालांकि इसकी रिलीज डेट अनाउंस करने के लिए हम टीजर लेकर आएंगे। बता दें कि पहले यह फिल्म 26 अप्रैल को रिलीज होनी थी। मेकर्स ने यह भी तय नहीं किया है कि यह सिनेमाघरों में रिलीज होगी या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर।

फिल्म में अजय और तब्बू के अलावा जिमी शेरगिल, शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी अहम रोल में हैं। यह पहली बार होगा जब नीरज और अजय की जोड़ी बनी है। इसे कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। उल्लेखनीय है कि यह नीरज की छठी फिल्म है। जून में ही कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ और कार्तिक आर्यन की ‘चंदू चैंपियन’ भी रिलीज होनी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम