न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर किया दिलजीत का बचाव, फिल्म फ्लॉप होने पर प्रोड्यूसर को पैसे लौटा देता है ये एक्टर

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। खास तौर से उनकी आवाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 1:25:44

2 News : मैनेजर ने पोस्ट शेयर कर किया दिलजीत का बचाव, फिल्म फ्लॉप होने पर प्रोड्यूसर को पैसे लौटा देता है ये एक्टर

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। लोग उन्हें खूब पसंद करते हैं। खास तौर से उनकी आवाज में एक अलग ही कशिश है। हालांकि फिलहाल दिलजीत का नाम एक विवाद में फंस गया है। ऐसे में दिलजीत की मैनेजर सोनाली सिंह ने सफाई देकर उनका बचाव किया है। सोनाली ने न्यूज 18 के साथ बातचीत के अलावा अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दिलजीत पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इन्हें खारिज कर दिया।

सोनाली ने लिखा, “न तो रजत रॉकी बट्टा और न ही मनप्रीत तूर से कभी संपर्क किया गया था और न ही वे टूर में शामिल थे। उन्होंने झूठी कहानियां बनाकर सभी को गुमराह किया है। रजत और मनप्रीत किसी भी तरह से दिल-लुमिनाती टूर का हिस्सा नहीं थे। इस टूर के आधिकारिक कोरियोग्राफर वैंकूवर के बलविंदर सिंह, प्रीत चहल, दिव्या और पार्थ थे। अनुरोध है जो इस टूर में शामिल नहीं थे वे लोग गलत सूचना न फैलाएं।” लॉस एंजिल्स के कोरियोग्राफर और डांस इंस्टीट्यूट के मालिक रजत और मनप्रीत ही थे, जिन्होंने दिलजीत के खिलाफ भुगतान न करने का दावा किया था।

उल्लेखनीय है कि रजत ने इंस्टाग्राम पर लंबे-चौड़े नोट में लिखा था कि दिलजीत ने अपने टूर में आए देसी डांसर को फीस का भुगतान नहीं किया। उन्होंने पोस्ट में देसी डांसरों को कम आंकने पर भी निराशा जताई। बता दें कि कुछ दिन पहले दिलजीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि उनका दिल-लूमिनाटी टूर बेहद शानदार रहा। हिस्ट्री लिखी जा चुकी है। बीसी प्लेस स्टेडियम पूरा भर गया, सारी टिकट बिक गईं।

दिलजीत कनाडा के वैंकूवर में बीसी प्लेस स्टेडियम में परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी सिंगर हैं। दिलजीत इन दिनों पंजाबी फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इससे पहले वे ‘क्रू’ और ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आए थे। दिलजीत अब ‘नो एंट्री 2’ में कॉमेडी करते दिखेंगे।

पंकज त्रिपाठी ने कहा, मैं बॉक्स ऑफिस का गणित जानता हूं...

एक्टर पंकज त्रिपाठी एक्टिंग के जरिए किरदार में नई जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं। पंकज इन दिनों ‘मिर्जापुर सीजन 3’ वेब सीरीज के लिए लाइमलाइट में हैं। वे जल्द ही ‘स्त्री 2’ मूवी में नजर आने वाले हैं, जो 15 अगस्त को रिलीज होगी। पंकज ने हाल ही न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में बॉक्स ऑफिस असफलताओं के बारे में जवाब दिया। पंकज ने कहा कि अगर मुझे पता है कि मैंने शूटिंग के दौरान अपना 100 प्रतिशत दिया है और अपने काम के प्रति सच्चा रहा हूं, तो मुझे इसके बारे में बुरा क्यों महसूस करना चाहिए? मैं बॉक्स ऑफिस के बिजनेस को समझता हूं।

जितनी भी मैंने आज तक फिल्में की हैं, वो चली हैं तो मैंने पैसे वापस नहीं किए, लेकिन अगर बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली हैं तो मैंने हमेशा प्रोड्यूसर्स के पैसे वापस किए हैं। मैं गणित जानता हूं। पंकज ने पिछले 3 सालों में एक के बाद एक कई वेब सीरीज और 14 फिल्में की हैं। पंकज ने कहा कि अब वो अपने काम को कम करने वाले हैं।

उन्हें लगता है कि 'ओवर ईटिंग' कर रहे हैं और इसलिए वो ब्रेक ले-लेकर लिमिटेड काम करना चाहते हैं। इससे पहले एक इंटरव्यू में पंकज ने कहा था कि मैं सीधी-सादी सिंपल लाइफ जीना पसंद करता हूं। मैं एक मिडिल क्लास आदमी हूं और सिंपल तरीके से जिंदगी जीने की कोशिश करता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका