न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीया ने थर्ड मैरिज एनिवर्सरी पर यूं जताई अपनी भावनाएं, पैरेंट्स बनने के सवाल पर ऐसा बोले अंकिता-विक्की

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने आज गुरुवार (15 फरवरी) को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दीया साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Feb 2024 8:28:17

2 News : दीया ने थर्ड मैरिज एनिवर्सरी पर यूं जताई अपनी भावनाएं, पैरेंट्स बनने के सवाल पर ऐसा बोले अंकिता-विक्की

एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने आज गुरुवार (15 फरवरी) को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह के मौके पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। दीया साल 2021 में बिजनेसमैन वैभव रेखी के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं। पहली फोटो में दीया, वैभव संग बात करती नजर आ रही हैं। दूसरी फोटो में वैभव, दीया का इंतजार कर रहे हैं। तीसरी फोटो में दोनों गले मिल रहे हैं और चौथी फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं।

दीया ने इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, “इस दिन हम खूब रोए। खुशी और कृतज्ञता के आंसू। हम अपने सबसे कठिन समय में भी एक-दूसरे का साथ देना जारी रखें, हंसें, प्यार करें और जीवन के चमत्कारों को महत्व दें। हमारे द्वारा साझा किए गए प्रत्येक सूर्योदय और सूर्यास्त के लिए धन्यवाद बेबी, हैप्पी एनिवर्सरी।” तस्वीरों में दीया रेड कलर की बनारसी साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने रेड कलर का ही नेट वाला दुपट्टा पहना हुआ है।

उन्होंने हैवी चोकर नेकपीस, माथे पर मांग टीका और लाल बिंदी के साथ ब्राइडल लुक कंप्लीट किया है। दीया के पति वैभव व्हाइट कलर की शेरवानी में जंच रहे हैं। उन्होंने इसके साथ गोल्डन कलर की पगड़ी पहनी है। गौरतलब है कि यह दीया की दूसरी शादी है। इससे पहले दीया ने साल 2014 में साहिल सांगा के साथ शादी की थी, जो पांच साल बाद 2019 में टूट गई।

‘बिग बॉस 17’ में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने पेश की थी तगड़ी चुनौती

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन ने 'बिग बॉस 17' के घर में लंबे समय तक चुनौती पेश की। विक्की छठे तथा अंकिता चौथे कंटेस्टेंट के रूप में बाहर हुई थीं यानी ये दोनों टॉप 6 में थे। घर में दोनों के बीच कई दफा तकरार और अनबन देखने को मिली। यहां तक कि उनके परिवार वालों ने भी उनसे नाराजगी जताते हुए उन्हें नसीहत दी। शो के दौरान अंकिता के प्रेग्नेंट होने की खबरें भी खूब उड़ी थीं।यहां तक कि उनका प्रेग्नेंसी टेस्ट भी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।

अब अंकिता और विक्की ने अपने माता-पिता बनने की खबरों पर बात की है। विक्की ने एचटी से बात करते हुए कहा, “हां, हमने इस पर विचार किया है।” अंकिता ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, “अभी तो हम खुद बच्चे हैं।” रियलिटी शो के दौरान अपने स्ट्रगल पर बात करते हुए अंकिता ने कहा कि जो भी झगड़े हुए, उसमें भी प्यार था। हम प्यार के लिए लड़ रहे थे। वह प्यार कभी खत्म नहीं हुआ। यह ठीक है अगर लोग इसे नहीं देखते हैं, तो हम देखते हैं, यह हमारा बंधन है। हम जानते हैं कि हम कितने जुड़े हुए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम