न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीया ने 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म के ‘मैडी’ के लिए कही यह बात, रोशेल ने बेटी के साथ शेयर की पहली Photo

एक्ट्रेस दीया मिर्जा को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। यूं तो दीया ने कई फिल्मों में दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है, लेकिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 13 Oct 2023 1:37:07

2 News : दीया ने 'रहना है तेरे दिल में' फिल्म के ‘मैडी’ के लिए कही यह बात, रोशेल ने बेटी के साथ शेयर की पहली Photo

एक्ट्रेस दीया मिर्जा को बॉलीवुड में दो दशक से ज्यादा हो चुके हैं। यूं तो दीया ने कई फिल्मों में दमदार अदाकारी का जलवा बिखेरा है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता उनकी पहली फिल्म के लिए मिली। यहां हम बात कर रहे हैं साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की। इसमें दीया के साथ साउथ इंडियन एक्टर आर. माधवन की भी अहम भूमिका थी। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया।

माधवन ने ‘मैडी’ का किरदार निभाया था। अब दीया ने एक इंटरव्यू के दौरान माधवन के रोल के बारे में बात की। इस किरदार की वजह से दीया पर काफी असर पड़ा और वह आज तक इसके खौफ से बाहर नहीं आ पाई हैं। दीया ने कहा कि जब भी ‘मैडी’ मेरा पीछा करता था तो मैं बहुत असहज हो जाती थी। अभी भी मैं उस किरदार के खौफ से बाहर नहीं आ पाई हूं और इसके बारे में सोचकर काफी असहज महसूस करती हूं।

हालांकि फिल्म में ‘रिया’ इस बात को समझती थी और उसे इग्नोर कर देती थीं, लेकिन माधवन का रोल लोगों को पसंद आया क्योंकि ‘मैडी’ अपनी मोरल वैल्यूज को लेकर काफी ज्यादा सतर्क थे। दीया से जब पूछा गया कि ‘मैडी’ और ‘सैम’ (सैफ अली खान) में से किसे चुनना चाहिए था? तो उन्होंने कहा कि ये काफी रोचक है। ऐसा सीन फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में दिखाया गया था। दोनों का ही किरदार काफी अच्छा था। अगर कभी इस फिल्म का सीक्वल बनता है तो ये देखना रोचक होगा कि इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।'

dia mirza,actress dia mirza,r madhavan,maddy,rehnaa hai terre dil mein movie,saif ali khan,rochelle rao,actress rochelle rao,keith sequeira

एक्ट्रेस रोशेल राव ने बिटिया के जन्म के बाद 12 दिन के अनुभव को भी बताया

टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल रोशेल राव और कीथ सिकेरा इन दिनों अपनी नन्ही बच्ची की देखभाल में बिजी हैं। दोनों ने 1 अक्टूबर को पहले बच्चे के रूप में बेटी का वेलकम किया था। अब रोशेल ने अपने पिछले 12 दिनों के बारे में बात की और उसके साथ बिटिया की पहली तस्वीर भी शेयर की, जो बेहद आकर्षक है। रोशेल ने गुरुवार (12 अक्टूबर) को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की।

फोटो में रोशेल व कीथ कैमरे के लिए पोज देते देखे जा सकते हैं। इसमें साफ पता चल रहा है कि उनकी नींद पूरी नहीं हुई है। रोशेल ने बेटी के हाथों को थामे एक और फोटो भी शेयर की। इसके अलावा रोशेल ने कैप्शन में लिखा,“पिछले 12 दिन बेहद पागलपन भरे थे और हमारी लाइफ के सबसे अच्छे दिन भी थे। हम आपको सभी क्रेजीनेस की जल्द अपडेट देंगे तब तक हमारी लिटिल फैमिली को हमेशा की तरह अपनी प्रेयर्स में रखें।”

बता दें कि 3 अक्टूबर को रोशेल ने बेटी के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने मोनोक्रोम वीडियो शेयर किया था। रोशेल और कीथ की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात मॉडलिंग के दिनों में हुई थी और फिर इन्हें प्यार हो गया। कपल ने बिग बॉस 9 में हिस्सा लिया था। साल 2018 में इनकी शादी हो गई थी। रोशेल को कपिल शर्मा के शो से काफी शौहरत मिली है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार