न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र ने शाहरुख खान को बेटा कहकर दी शुभकामनाएं, गुरुवार को पहले दिन इतना कमा सकती है ‘जवान’

शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में अपनी सफलता का डंका बजा रहे हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 06 Sep 2023 12:45:08

धर्मेंद्र ने शाहरुख खान को बेटा कहकर दी शुभकामनाएं, गुरुवार को पहले दिन इतना कमा सकती है ‘जवान’

शाहरुख खान 30 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में अपनी सफलता का डंका बजा रहे हैं। नॉन फिल्मी बैकग्राउंड होने के बावजूद शाहरुख बड़े-बड़े कलाकारों की कड़ी चुनौती के बीच एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। वे अपने काम और व्यवहार के चलते सबसे रसपेक्ट हासिल कर रहे हैं। अब 57 वर्षीय शाहरुख अपनी आगामी फिल्म ‘जवान’ का जादू फैंस पर चलाने को तैयार हैं।

उनकी इस मुहिम में उन्हें सेलेब्रिटीज का भी साथ मिल रहा है, जो चाहते हैं कि ‘जवान’ सुपरहिट रहे। गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता 87 वर्षीय धर्मेंद्र ने शाहरुख का स्पेशल स्टाइल में सपोर्ट किया है। उनके इस अंदाज ने प्रशंसकों को भावुक कर दिया है। धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर (एक्स) पर शाहरुख के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘शाहरुख बेटे ‘जवान’ के लिए तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं।’ धर्मेंद्र द्वारा शाहरुख को बेटा कहकर संबोधित करना हर किसी के दिल को छू गया है।

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र एक और सुपरस्टार सलमान खान पर तो कई दफा प्यार लुटा चुके हैं। वे उन्हें खुद जैसा बताते हैं। दोनों ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में साथ-साथ काम किया था। धर्मेंद्र पिछले दिनों ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में शबाना आजमी के साथ लिपलॉक सीन के कारण काफी चर्चाओं में थे।

इसके अलावा वे कई दफा अपने बेटे सनी देओल की ‘गदर 2’ का जश्न मनाते दिखाई दिए हैं। दूसरी ओर, शाहरुख की बात करें तो खास बात ये है कि उन्होंने अपना करिअर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फिल्म ‘दिल आशना है’ के साथ ही शुरू किया था। यह फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी।

dharmendra,shahrukh khan,jawan movie,advance booking,jawan ticket,nayanthara,dharmendra shahrukh,jawan opening day

‘जवान’ की एडवांस बुकिंग में बिक चुके हैं करीब 10 लाख टिकट

‘जवान’ गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसका मतलब है कि अब रिलीज में सिर्फ एक दिन बचा है। हर कोई इसे लेकर रोमांचित है। इसकी एडवांस बुकिंग जोरों पर है। टिकट महंगे होने के बावजूद इन्हें खरीदने वालों की कोई कमी नहीं है। हर किसी की ‘जवान’ की ओपनिंग पर नजर है। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक इसकी बंपर ओपनिंग इतिहास रच सकती है। जवान की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट भी जबरदस्त है।

Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के मंगलवार तक 9 लाख 66 हजार 713 एडवांस टिकट बुक हो चुके है, जिससे करीब 26.45 करोड़ का कलेक्शन होगा। वैसे एडवांस बुकिंग के लिए अभी आज बुधवार का दिन भी बाकी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये डेटा बिना ब्लॉक सीट्स का है। कहा जा रहा है कि फिल्म पहले दिन 70-80 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। हालांकि ‘जवान’ के सामने मुख्य रूप से ‘गदर 2’ की चुनौती होगी।

‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज हुई थी और अभी तक भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा जमाकर सिनेमाघरों में मजबूती से डटी हुई है। साथ ही आयुष्मान खुराना व अनन्या पांडे की ‘ड्रीम गर्ल 2’ भी अच्छा बिजनेस कर रही है। ‘जवान’ में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर भी हैं। इसमें दीपिका पादुकोण का कैमियो है। फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार