न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ईशा देओल-भरत तख्तानी के तलाक से दुखी हैं धर्मेंद्र, फैसले पर फिर से विचार करने को कहा, दोनों की हैं 2 बेटियां

एक्ट्रेस ईशा देओल शादी के 11 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। हाल ही में कपल ने तलाक की घोषणा की थी। इस बीच...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 17 Feb 2024 11:08:44

ईशा देओल-भरत तख्तानी के तलाक से दुखी हैं धर्मेंद्र, फैसले पर फिर से विचार करने को कहा, दोनों की हैं 2 बेटियां

एक्ट्रेस ईशा देओल शादी के 11 साल बाद पति भरत तख्तानी से अलग हो चुकी हैं। हाल ही में कपल ने तलाक की घोषणा की थी। इस बीच पता चला है कि बेटी के तलाक से गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र काफी दुखी हैं। 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक एक करीबी ने खुलासा किया कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि ईशा और भरत का तलाक हो। सूत्र ने बताया कि ईशा और भरत दोनों धर्मेंद्र का बहुत सम्मान करते हैं।

भरत देओल परिवार के लिए बेटे की तरह हैं, जबकि ईशा धर्मेंद्र की आंखों का तारा हैं और वे चाहते हैं कि वह हमेशा खुश रहें। ईशा और भरत की दोनों बेटियां छोटी हैं और शादी टूटने का बच्चों पर गहरा असर पड़ता है। सूत्र के अनुसार धर्मेंद्र ने कहा कि कोई भी माता-पिता ये नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चों का घर टूटे और अगर ऐसा हो रहा है तो उनके लिए इससे बड़ी दुख की बात कोई और नहीं है। वो एक पिता हैं और उनका दर्द बड़ा है।

वे ईशा के फैसले के खिलाफ नहीं है लेकिन चाहते हैं कि दोनों इस बारे में एक बार विचार जरूर करें। ईशा की मां दिग्गज एक्ट्रेस व भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने उनके इस निर्णय पर सपोर्ट किया है। बता दें कि ईशा और भरत की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। दोनों ही धर्मेंद्र के काफी करीब हैं। ईशा भी धर्मेंद्र से बहुत मजबूत बॉन्ड शेयर करती हैं। ईशा हमेशा पिता के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करती हैं।

dharmendra,actor dharmendra,esha deol,actress esha deol,bharat takhtani,esha bharat,esha bharat divorce,Hema Malini

ईशा और भरत ने हाल ही में किया था तलाक का ऐलान, साल 2012 में हुई थी शादी

उल्लेखनीय है कि ईशा और भरत बीते कुछ समय से अलग रह रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने तलाक का ऐलान किया। ईशा ने अपने बयान में बताया कि वह और भरत आपसी सहमति से अलग हुए हैं। बाद में कपल ने एक संयुक्त बयान में कहा कि हमने आपसी और सौहार्दपूर्ण तरीके से अलग होने का फैसला किया है। हमारे जीवन में इस बदलाव के माध्यम से हमारे दो बच्चों का सर्वोत्तम हित और कल्याण हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और रहेगा।

हम खुश हैं कि हमारी निजता का सम्मान किया गया है। बता दें कि ईशा और भरत की शादी साल 2012 में मुंबई में हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। राध्या का जन्म साल 2017 में और मिराया का साल 2019 में हुआ था। ईशा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। ईशा ने इस बार की दिवाली अकेले मनाई थी। ये खबर भी सामने आई थी कि भरत के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से ईशा अलग हो गईं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम