न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र को इस हालत में देख फैंस पूछ रहे सवाल, नेहा के बर्थडे पर रोहनप्रीत ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा...

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा इस साल ‘तेरी बातों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 06 Jun 2024 8:25:27

2 News : धर्मेंद्र को इस हालत में देख फैंस पूछ रहे सवाल, नेहा के बर्थडे पर रोहनप्रीत ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा...

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र 88 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे पिछले साल ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ तथा इस साल ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ फिल्म में नजर आए थे। अब धर्मेंद्र अपनी अगली फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाति/दोहिते अगस्त्य के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा धर्मेंद्र को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार खुद से जुड़ी अपडेट्स देते रहते हैं।

अब धर्मेंद्र की लेटेस्ट पोस्ट ने उन्हें चाहने वालों को चिंता में डाल दिया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र के एक पैर में प्लास्टर सपोर्टर नजर आ रहा है। ज्यादातर फैन यही सवाल कर रहे हैं कि क्या धर्मेंद्र के पैर की हड्डी फिर टूट गई है? उन्हें यही लग रहा है कि धर्मेंद्र के पैर में कुछ हो गया है, जिसके चलते उन्हें प्लास्टर चढ़ा है। हालांकि धर्मेंद्र ने ये नहीं बताया कि उनके पैर में ये प्लास्टर क्यों है और उन्हें क्या हुआ है।

उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र ज्यादातर समय अपने फॉर्म हाउस में बिताते हैं और वहां की झलक दिखाते हैं। धर्मेंद्र ने यह वीडियो इसी फार्म हाउस से शेयर किया है। धर्मेंद्र ग्रे स्वेटशर्ट और नीले रंग का पजामा पहने हैं। वे कुर्सी पर बैठे हैं और उनके सीधे पैर में प्लास्टर चढ़ा हुआ है। धर्मेंद्र ने कैप्शन लिखा, “जख्मी शेर...बिजी अगेन।” इससे पहले धर्मेंद्र 20 मई को मुंबई में वोटिंग के दिन पैप्स के कैमरे में कैद हुए थे।

साल 2020 में हुई थी नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की शादी

सिंगर नेहा कक्कड़ आज गुरुवार (6 जून) को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। नेहा को इस मौके पर सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें चाहने वाले खूब बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके पति सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने नेहा पर भरपूर प्यार लुटाया है। रोहनप्रीत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नेहा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मेरा प्यार बस 16 का हुआ है। धरती के सबसे खूबसूरत इंसान को हैप्पी बर्थडे। आई लव यू सबसे ज्यादा मेरी किडो।” इस पर नेहा ने भी कमेंट करते हुए लिखा, “हा हा हा...हां स्वीट 16, लव यू झल्ले।”

फैंस को नेहा और रोहनप्रीत की ये अदाएं बहुत पसंद आ रही हैं। उल्लेखनीय है कि कपल की प्यारी बॉन्डिंग अक्सर दिख जाती है। इनकी जोड़ी को लोग बहुत चाहते हैं। उनकी शादी साल 2020 में हुई थी। उल्लेखनीय है कि नेहा का जन्म 6 जून 1988 को ऋषिकेश में हुआ था। नेहा, रोहनतप्रीत से लगभग 7 साल बड़ी हैं।

उनकी लव स्टोरी एक गाने की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी। नेहा ने इंटरव्यू में बताया था कि रोहनप्रीत ने उन्हें प्रपोज किया था और वे शादी करना चाहते थे। बता दें दोनों म्यूजिक वीडियो में साथ-साथ कुछ लोकप्रिय गाने गा चुके हैं। नेहा ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट गानों को आवाज दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका