न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : वोट देने के बाद पैपराजी के सवाल से भड़के धर्मेंद्र, बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका को रणवीर ने संभाला

महाराष्ट्र में आज सोमवार (20 मई) को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान वोट डाले गए। तमाम फिल्मी सितारों ने भी अपने मताधिकार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 20 May 2024 7:06:59

2 News : वोट देने के बाद पैपराजी के सवाल से भड़के धर्मेंद्र, बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका को रणवीर ने संभाला

महाराष्ट्र में आज सोमवार (20 मई) को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान वोट डाले गए। तमाम फिल्मी सितारों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इन्हीं सबके बीच गुजरे जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे वोटिंग बूथ के बाहर दिख रहे हैं। वे काफी गुस्से में दिखे। वीडियो में 88 साल के धर्मेंद्र को दो लोग वोट डालने के बाद ले जाते हुए दिख रहे हैं। धर्मेंद्र ने लाल चेक शर्ट और पैंट पहने थे। वे जैसे ही अपनी गाड़ी में जाते हैं उनके चारों ओर लोग जमा हो जाते हैं, जिनमें कई पैपराजी भी थे। ये देख धर्मेंद को गुस्सा आ जाता है।

धर्मेंद्र कहते हैं कि यार शायर बनो, देशभक्त बनो, अच्छे इंसान बनो, मां-बाप से प्यार करो। आपको मालूम है जो मुझसे कहलवाना चाहते हो। फिर वे आंख दिखाते हुए चले जाते हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वोट डालने के बाद धर्मेंद्र ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के लिए फोटो शेयर की। इसमें धर्मेंद्र अमिट स्याही के निशान को दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

धर्मेंद्र ने कैप्शन में लिखा, “भारतीय होने का सबसे बड़ा सबूत, आपका वोट है दोस्तों, अपने इस हक का फायदा उठाएं, वोट जरूर डालिए।” धर्मेंद्र आज भी फिल्मों में एक्टिव हैं। वे पिछले साल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर मूवी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। इसी साल अभिनेता ने शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर मूवी 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में काम किया। वे अब 'इक्कीस' में अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत के साथ दिखेंगे।

ट्विनिंग करते नजर आए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

जैसे ही दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। वे ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों ने सफेद शर्ट और ब्लू जीन्स पहन रखी थी। इस दौरान लोगों को दीपिका का बेबी बंप दिख गया, जिसे वो अपनी ढीली-ढाली शर्ट में छिपा रही थीं। इसका वीडियो भी सामने आया है। रणवीर उन्हें भीड़ से बाहर निकालते दिख रहे हैं। वे दीपिका का हाथ थामे आगे बढ़ रहे हैं।

रणवीर ने दीपिका को सावधानीपूर्वक कार से बाहर निकलने में मदद की। इतना ही नहीं वोट डालने के बाद भी रणवीर ने दीपिका के लिए गाड़ी का दरवाजा खोला और उन्हें भीड़ से प्रोटेक्ट किया। दीपिका और रणवीर शादी के 6 साल बाद सितंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इन दिनों दीपिका कई बार बेबी बंप के साथ स्पॉट हो चुकी हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सामने आती हैं वो वायरल हो जाती हैं।

दीपिका व रणवीर जल्द ही अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में साथ दिखाई देंगे। इस बीच आज अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, बॉबी देओल, करीना कपूर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शाहरुख खान, आमिर खान ने भी वोटिंग बूथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष