न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘जमाल कुडु’ के इस स्टेप पर सलमान के साथ थिरके धर्मेंद्र, ‘एनिमल’ का यह सीन बर्दाश्त नहीं कर पाए सनी

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इसमें रणबीर के साथ बॉबी देओल ने भी खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 31 Dec 2023 10:58:16

2 News : ‘जमाल कुडु’ के इस स्टेप पर सलमान के साथ थिरके धर्मेंद्र, ‘एनिमल’ का यह सीन बर्दाश्त नहीं कर पाए सनी

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ ने इस साल बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। इसमें रणबीर के साथ बॉबी देओल ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। बॉबी ने विलेन का किरदार निभाकर भी लोगों का दिल जीत लिया। फिल्म में बॉबी का एंट्री सॉन्ग ‘जमाल कुडु’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने के दौरान बॉबी का सिर पर ग्लास रखकर डांस करने वाले स्टेप का कुछ ज्यादा ही क्रेज देखने को मिला।

लोग शादी-ब्याह और अन्य दूसरे फंक्शन में इसी अंदाज में थिरकते नजर आए। अब यह सुरूर बिग बॉस 17 के मंच पर भी फिल्म स्टार्स के सिर चढ़ गया। शो में सलमान खान, बॉबी के पिता धर्मेंद्र, अरबाज खान और सोहेल खान इस गाने पर झूमे। यह एपिसोड कलर्स टीवी पर आज रविवार (31 दिसंबर) की रात टेलीकास्ट होगा। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान के साथ सिंगर मीका सिंह व दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी होस्ट करते हुए नजर आएंगे।

इस दौरान कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी अपने ग्रुप के साथ सभी को हंसाएंगे। इसके प्रोमो में दिखाया गया है कि कृष्णा ने सभी से बॉबी के ग्लास बैलेंसिंग डांस स्टेप को करने के लिए कहा। गाना बजता है और स्टेज पर मौजूद सभी लोग सिर पर ग्लास का संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए डांस करते हैं। सलमान सिर से ग्लास गिराकर उसे हाथ से पकड़ लेते हैं। धर्मेंद्र भी हाथ में ग्लास लिए हुए डांस कर रहे हैं। इस दौरान कृष्णा कहते हैं, “पंजाबियों को खाली ग्लास कौन देता है।”

सनी देओल ने ‘एनिमल’ फिल्म को लेकर दी यह रिएक्शन

क्या आप जानते हैं कि बॉबी देओल के बड़े भाई सनी देओल ‘एनिमल’ का क्लाइमेक्स सीन बर्दाश्त नहीं कर पाए थे और चलती फिल्म के बीच से उठकर ही सिनेमाघर से बाहर निकल आए थे। इस बात का खुलासा खुद सनी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। सनी ने एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ‘एनिमल’ एक बेहतरीन फिल्म है। यह एक अच्छी फिल्म है।

लोग इसे पसंद कर रहे हैं मगर मैं फिल्म के बारे में कुछ-न-कुछ रिएक्शन दूंगा। फिर चाहे वह मेरी फिल्म ही क्यों ना हो, मैं ऐसा हूं और इसे नहीं बदलूंगा। जब मैं बॉबी को मरते देख रहा था, तो मैं बस सीट से उठ गया और मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सका। मैं बस बाहर जाना चाहता था और कुछ करना चाहता था। मैं इस साल बॉबी की सक्सेस से खुश हूं।

सनी ने बॉबी के कमबैक का क्रेडिट फिल्ममेकर प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम’ को दिया। सनी ने कहा कि काफी समय बीत चुका था, उसे ‘आश्रम’ से सफलता मिली। यह सीरीज जमीनी स्तर तक पहुंची, यह देश में देखी जाने वाली सीरीज बनी। हालांकि मैंने बॉबी की यह सीरीज नहीं देखी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम