न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र और सायरा ने दिलीप कुमार को ईद पर यूं किया याद, ‘रामायण’ में अब नहीं दिखेगा यह एक्टर

ईद के मौके पर आम और खास सब एक-दूसरे को तहे दिल से मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी लिस्ट में गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (88) ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 8:27:40

2 News : धर्मेंद्र और सायरा ने दिलीप कुमार को ईद पर यूं किया याद, ‘रामायण’ में अब नहीं दिखेगा यह एक्टर

ईद के मौके पर आम और खास सब एक-दूसरे को तहे दिल से मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी लिस्ट में गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र (88) ने भी अपने फैंस को ईद की बधाई दी है। इस खास मौके पर उन्होंने दिवंगत दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को याद करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर (एक्स) पर उनके साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। दोनों की जोड़ी काफी जंच रही है। यह मोनोक्रोम फोटो है। इस फोटो के कैप्शन में धर्मेंद्र ने लिखा, “ईद मुबारक।”

धर्मेंद्र कई मौकों पर कह चुके हैं कि वे दिलीप साहब को अपना आदर्श मानते हैं। वे उनकी बहुत इज्जत करते हैं। धर्मेंद्र जब ‘इंडियन आइडल 12’ में आए थे तो उन्होंने कहा था कि दिलीप साहब जितने अजीम फनकार थे उससे भी अजीम इंसान थे। मैं तो ये कहूंगा कि फिल्म इंडस्ट्री के इस सितारे से रोशनी चुरा कर मैंने अपनी हसरतों के दीयों की लौ को रोशन किया। वे बहुत महान आर्टिस्ट हैं लेकिन दिलीप साहब से बढ़कर मुझे कुछ नजर नहीं आता। मैं आज भी उन्हें याद करके भावुक हो जाता हूं।

उल्लेखनीय है कि दिलीप कुमार ने 98 साल की उम्र में साल 2021 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और समय-समय पर फैंस के लिए पोस्ट शेयर कर खुद से जुड़ी अपडेट देना पसंद करते हैं। उधर, एक्ट्रेस सायरा बानो (79) सोशल मीडिया के जरिये अपने पति दिलीप कुमार से जुड़ी बातें अक्सर शेयर करती रहती हैं। सायरा ने ईद के मौके पर एक रील के साथ एक लंबा-चौड़ा नोट शेयर किया।

रील में दिलीप को लता मंगेशकर, सुनील दत्त, धर्मेंद्र, बच्चन परिवार, सलमान खान सहित अन्य लोगों के साथ देखा जा सकता है। सायरा ने लिखा कि दिलीप साहब से शादी के बाद ईद मेरे लिए एक उत्सव बन गई। हमारा घर फिल्म उद्योग में हमारे सभी दोस्तों के साथ-साथ जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और राज्यों के दोस्तों के बड़े सामाजिक समूह के लिए उत्सव का केंद्र बन गया।

‘केजीएफ’ फेम यश ने ठुकराया 80 करोड़ का ऑफर, अब करेंगे ‘रामायण’ को प्रोड्यूस

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की ‘रामायण’ की जब से घोषणा हुई है, तब से ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। पहले खबरें थीं कि रणबीर कपूर स्टारर इस पीरियड ड्रामा में ‘केजीएफ’ स्टार साउथ इंडियन एक्टर यश ‘रावण’ का रोल निभाएंगे। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार यश ने ‘रावण’ का किरदार निभाने से मना कर दिया है। अब ये रोल यश नहीं बल्कि कोई और एक्टर निभाएगा।

‘जूम’ की एक रिपोर्ट के अनुसार यश ने ‘रावण’ का रोल करने के मना कर दिया है और इसी के साथ 80 करोड़ का ऑफर भी ठुकरा दिया है। करीबी सूत्र ने बताया कि अब एक्टर ने फिल्म को प्रोड्यूस करने का मन बनाया है और अब वो बतौर प्रोड्यूसर फिल्म में जुड़े रहेंगे। हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बात की कोई औपचारिक रूप से घोषणा नहीं हुई है। अगर ये बात सच निकली तो यश के फैंस बेहद निराश हो जाएंगे।

फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो रणबीर ‘श्रीराम’ और साउथ एक्ट्रेस ‘माता सीता’ का किरदार निभा रही हैं। ‘हनुमान’ के लिए सनी देओल और ‘शूर्पणखा’ के लिए कुब्रा सैत के नाम की चर्चा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन फिल्म स्कोर कम्पोजर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हंस जिमर 'रामायण' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं। वे एआर रहमान के साथ मिलकर 'रामायण' का म्यूजिक बनाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष