न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर आया सामने, ‘एनिमल’ का यह एक्टर है रियल हीरो, देखें वीडियो

आजकल साउथ इंडियन फिल्मों ने पूरे देश में बवाल मचाया हुआ है। ये दर्शकों के लिए मनोरंजन की गारंटी बन गई हैं। इन्हें देख लोग समझते...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 06 Jan 2024 8:18:20

2 News : धनुष की फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ का ट्रेलर आया सामने, ‘एनिमल’ का यह एक्टर है रियल हीरो, देखें वीडियो

आजकल साउथ इंडियन फिल्मों ने पूरे देश में बवाल मचाया हुआ है। ये दर्शकों के लिए मनोरंजन की गारंटी बन गई हैं। इन्हें देख लोग समझते हैं कि उनका पूरा पैसा वसूल हो गया क्योंकि इनमें एडवांस टेक्नोलोजी के साथ हर तरह के मसाले का प्रयोग किया जाता है। पिछले साल दो साउथ इंडियन डायरेक्टर्स ने बॉलीवुड में भी धूम मचा दी थी। एटली ने ‘जवान’ तो संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ फिल्म का तोहफा फैंस को दिया।

इन्हीं कारणों से आजकल कई साउथ इंडियन फिल्में लोगों में उत्सुकता पैदा कर देती हैं। अब साउथ सुपरस्टार धनुष ‘कैप्टन मिलर’ फिल्म को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। आज शनिवार (6 जनवरी) को मेकर्स ने इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया। इसमें धनुष अलग-अलग लुक्स में नजर आए। 2 मिनट 54 सैकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है अंग्रेजों की पुलिस फोर्स से, जो कहीं हमला करने के इरादे से जा रही है।

आगे एक महिला दिखाई दे रही है, जो दूसरी महिला के हाथों में बंदूक देते हुए उसे किसी को मारने को कह रही है। फिर धनुष की एंट्री होती है, जो पहाड़ों के बीच डाकू जैसे अवतार में हैं। अगले ही पल धनुष एक फौजी की यूनिफॉर्म में दिखते हैं और खुद का नाम ‘कैप्टन मिलर’ बताते हैं। अंग्रेजों की सेना और हिंदुस्तानियों में लड़ाई होती है। धनुष अंग्रेजों पर भारी पड़ते हैं। कई फैंस को यह ट्रेलर देख राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म RRR की याद आ गई, जिसकी थीम इससे मिलती-जुलती लगी। फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

‘एनिमल’ के एक्टर मनजोत सिंह ने 5 साल पहले बचाई थी एक लड़की की जान

पिछले साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘एनिमल’ अभी भी दौड़ से बाहर नहीं हुई है। वह भारत में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार बढ़ा रही है। फिल्म में यूं तो कई दिग्गज कलाकार है, लेकिन मनजोत सिंह ने भी सबका ध्यान खींचा। अब मनजोत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। लोग उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि एक लड़की खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है और मनजोत उसकी जान बचा लेते हैं।

ये वीडियो साल 2019 का है। घटना ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी कैम्पस की है, जहां से मनजोत ने इंजीनियरिंग की। तब वे फाइनल ईयर में थे। मनजोत ने खुद भी यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ‘एनिमल’ में मनजोत की को एक्टर मानसी तक्षक ने कमेंट करते हुए लिखा, “रियल रस्पेक्ट।” बता दें कि वीडियो 5 साल पहले भी वायरल हुआ था, तब सिख समाज ने मनजोत को सम्मानित किया था। बता दें कि ‘एनिमल’ से पहले मनजोत कुछ पंजाबी फिल्मों और विज्ञापनों में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार