न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दो बेटों के माता-पिता ऐश्वर्या और धनुष ले रहे तलाक, किरण ने इसलिए लिया था आमिर से तलाक

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने तलाक लेने के लिए चेन्नई फैमिली कोर्ट में अर्जी दे दी है। रिपोर्ट्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 6:47:09

2 News : दो बेटों के माता-पिता ऐश्वर्या और धनुष ले रहे तलाक, किरण ने इसलिए लिया था आमिर से तलाक

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। अब उन्होंने तलाक लेने के लिए चेन्नई फैमिली कोर्ट में अर्जी दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने धारा 13-B के तहत आपसी सहमति से तलाक के लिए याचिका दायर की है। याचिका पर जल्द ही सुनवाई होगी। वैसे साल 2022 में सेपरेशन अनाउंसमेंट के बाद भी दोनों को अपने बेटों के स्कूल इवेंट में एक साथ शिरकत करते देखा गया था।

धनुष ने दो साल पहले ट्विटर (एक्स) पर पोस्ट करते हुए लिखा था, “18 साल तक दोस्त, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभचिंतक के तौर पर साथ रहे। ये जर्नी ग्रोथ, अंडरस्टैंडिंग की रही। आज हम वहां खड़े हैं, जहां से हमारे रास्ते अलग हो गए हैं। ऐश्वर्या और मैंने कपल के तौर पर अलग होने और बेहतरी के लिए व्यक्तिगत तौर पर एक-दूसरे को समझने के लिए समय लेने का फैसला कर लिया है। इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि शायद वे फिर से एक हो जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उल्लेखनीय है कि ऐश्वर्या साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं। उन्होंने पिछले दिनों ‘लाल सलाम’ फिल्म बनाई थी, जिसमें रजनीकांत का कैमियो था। दूसरी ओर, धनुष की पिछली फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ थी। बता दें ऐश्वर्या और धनुष ने साल 2004 में धूमधाम से शादी की थी। ऐश्वर्या तब 23 और धनुष 21 साल के थे। शादी में नामी सितारे और पॉलिटिशियन आए थे। ऐश्वर्या ने 2006 में बेटे यात्रा और साल 2010 में दूसरे बेटे लिंगा को जन्म दिया था।

dhanush,aishwaryaa rajinikanth,dhanush aishwaryaa,dhanush aishwaryaa divorce,rajinikanth,kiran rao,aamir khan,kiran aamir,kiran aamir divorce

शादी के 16 साल बाद अलग हो गए थे आमिर खान व किरण राव

सुपरस्टार आमिर खान की साल 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी हुई थी। शादी के 16 साल बाद 2021 में कपल ने तलाक ले लिया था। अब किरण ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि आखिर किस वजह से वह आमिर से अलग हो गई थीं। किरण ने ब्रूट इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि शादी से पहले आमिर और मैं करीब 1 साल साथ रहे थे।

ईमानदारी से कहूं, तो हमने ऐसा सिर्फ अपने मां-बाप की वजह से किया था। हम उस वक्त जानते थे कि अगर आप इस शादी में एक कपल ना होकर व्यक्तिगत तौर पर भी काम कर सकते हैं। कई बार शादी हमें दबा देती है। खास तौर से ये उन औरतों के साथ होता है जिन पर घर चलाने की जिम्मेदारी होती है। उस पर परिवार को एकसाथ रखने की जिम्मेदारी होती है। हालांकि हम इन सब मामलों पर कभी खुलकर बात नहीं करते।

आमिर और मैं बहुत मजबूत इंसान हैं। हमारे बीच रिश्ता भी मजबूत है। हम एक-दूसरे का सम्मान और प्यार करते हैं। हम दोनों के बीच ये सब नहीं बदला, इसलिए मैं इस बात को लेकर चिंतित नहीं हूं। मैं आजाद होकर जीना चाहती हूं। यह खुद को बेहतर बनाने के लिए जरूरी है। आमिर भी मेरी इस बात से सहमत थे इसलिए हम दोनों ने तलाक का फैसला कर लिया था। आमिर और किरण के एक बेटा आजाद है। आमिर के पहली पत्नी से बेटा जुनैद और बेटी आयरा खान हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष