न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, बोलीं-परिवार और करीबियों पर हुआ असर...

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक कई मैच खेल चुके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Mar 2024 11:38:28

युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा ने ट्रोलर्स को लगाई फटकार, बोलीं-परिवार और करीबियों पर हुआ असर...

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक कई मैच खेल चुके लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा को पिछले दिनों डांसिंग रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में देखा गया था। इस शो में चहल भी धनश्री को सपोर्ट करने आए थे। धनश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कई बार ट्रोलिंग की शिकार भी हो जाती हैं। हाल ही में कोरियोग्राफर प्रतीक उटेकर के साथ धनश्री की फोटो वायरल हुई थी। इसमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में थे।

हालांकि इसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस फोटो को लेकर धनश्री ट्रोल हुई थीं। अब धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। धनश्री ने कहा, “पहले पूछिए और फिर इंसान बनिए। कोई भी फैसला या राय सुनाना बहुत आसान है। मैं अपनी जिंदगी में कभी भी ट्रोल या मीम्स से प्रभावित नहीं हुई हूं...क्योंकि हाल ही में जब यह ट्रोल हुआ था, तब तक इसे नजरअंदाज करने या इस पर जोर से हंसने की मेरे अंदर मैच्योरिटी है।

लेकिन इस बार की ट्रोलिंग ने मुझे इफेक्ट किया...इसका कारण है, क्योंकि इस ट्रोलिंग से मेरे परिवार और करीबियों पर असर हुआ, वो टूट जाते हैं...ये सब सुनकर। आप सबसे गुजारिश करती हूं कि आप लोग प्यार फैलाएं नफरत नहीं। सोशल मीडिया मेरे काम का एक बड़ा हिस्सा है और मैं इसे छोड़ नहीं सकती हूं। यही वजह है कि मैं फिर से आज यहां बहुत हिम्मत करके आई हूं।

बस आप लोगों से गुजारिश है कि थोड़ा और संवेदनशील बनें और अपनी प्रतिभा पर ध्यान लगाएं। तो बस यह मत भूलो कि मैं भी सिर्फ एक औरत हूं, बिल्कुल आपकी मां, आपकी बहन, आपकी दोस्त, आपकी पत्नी की तरह। और ऐसा नहीं किया जाता है। यह उचित नहीं है। तो दोस्तों, प्लीज आप जानते हैं, मैं एक फाइटर हूं, मैंने कभी हार नहीं मानी है। मैं एक बार फिर मजबूती के साथ खड़ी रहूंगी और हार नहीं मानूंगी।”

धनश्री और चहल की शादी साल 2020 में हुई थी, दोनों में है मजबूत बोंडिंग

गौरतलब है कि धनश्री 'झलक दिखला जा 11' में वाइल्डकार्ड एंट्री थीं। हाल ही एक इंटरव्यू में धनश्री ने कहा था कि चहल काफी सपोर्टिव हैं और और उन्होंने उन्हें अपना बेस्ट देने के लिए कहा था ताकि वह शो में अच्छा प्रदर्शन करें। धनश्री शो में टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक थीं। धनश्री एक कोरियाग्राफर भी हैं जो अपने डांस वीडियो से फैंस को एंटरटेन करती हैं।

धनश्री की शादी 2020 में हुई थी। चहल और धनश्री एक पावर कपल हैं। दोनों को अक्सर इंस्टाग्राम रील्स में साथ देखा जाता है। धनश्री स्टेडियम में चहल का हौसला बढ़ाती भी दिखती हैं। चहल अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे और माना जा रहा है कि धनश्री एक बार फिर उन्हें सपोर्ट करने मैदान में पहुंचेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम