न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह एक्ट्रेस जल्द बनेंगी मां, स्पेशल स्टाइल में दी ‘गुडन्यूज’, शाहरुख ने ‘मन्नत’ पर फहराया तिरंगा, वीडियो...

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ के किरदार से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 15 Aug 2024 8:53:21

2 News : यह एक्ट्रेस जल्द बनेंगी मां, स्पेशल स्टाइल में दी ‘गुडन्यूज’, शाहरुख ने ‘मन्नत’ पर फहराया तिरंगा, वीडियो...

टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ‘साथ निभाना साथिया’ में ‘गोपी बहू’ के किरदार से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं देवोलीना ने आज गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बताया कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं। देवोलीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अलग अंदाज में प्रेग्नेंसी की घोषणा की। देवोलीना ने पति शाहनवाज शेख के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की।

इनमें से एक फोटो में देवोलीना पति और कुत्ते के साथ सोफे पर बैठी हैं। उन्होंने हाथ में एक छोटी सी टी-शर्ट पकड़ी हुई है जिस पर लिखा है, “अब आप पूछना बंद कर सकते हैं।” दरअसल देवोलीना की ये फोटो एक फैमिली फंक्शन के दौरान की हैं, जिसमें एक्ट्रेस के बच्चे के जन्म से पहले एक खास रस्म का आयोजन किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “पवित्र पंचामृत अनुष्ठान के साथ पहली बार मां बनने की जर्नी का जश्न मनाया गया। परंपरा और प्रेम के मिश्रण के साथ मां और उसके अजन्मे बच्चे के स्वास्थ्य, समृद्धि और खुशी के रूप में आशीर्वाद भी मिला है।”

लंबे समय से देवोलीना की प्रेग्नेंसी की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि देवोलीना इस मामले पर अब तक कुछ नहीं कह रही थीं। बता दें देवोलीना शादी के 2 साल बाद मां बनने जा रही हैं। देवोलीना ने दिसंबर 2022 में जिम ट्रेनर शाहनवाज के साथ शादी की थी। तब देवोलीना ने शादी की तस्वीरें शेयर कर हर किसी को सरप्राइज कर दिया था। बता दें कि सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ को लेकर भी देवोलीना का नाम चर्चा में रहा है। वह BB 14 में नजर आई थीं।

स्वतंत्रता दिवस पर शाहरुख खान पूरी फैमिली के साथ आए नजर

स्वतंत्रता दिवस पर सुपरस्टार शाहरुख खान ने हर साल की तरह इस साल भी अपने बंगले 'मन्नत' पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उनकी पूरी फैमिली उनके साथ नजर आई। शाहरुख ने तिरंगा फहराने के बाद इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर की। इसमें उनके साथ पत्नी गौरी खान, बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम दिखाई दे रहे हैं। हालांकि आर्यन खान नजर नहीं आए। उनके बैकग्राउंड में तिरंगा भी लहराता दिख रहा है।

इस दौरान पूरी फैमिली सफेद कपड़ों में नजर आई। जहां शाहरुख व्हाइट शर्ट में दिखे तो वहीं सुहाना और गौरी व्हाइट सूट पहने दिखाई दीं। अबराम भी व्हाइट टीशर्ट में जंच रहे थे। शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, “आइए अपने दिल में गर्व के साथ अपने खूबसूरत देश भारत का जश्न मनाएं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए और प्यार!!” झंडा फहराने के बाद किंग खान ने 'मन्नत' की बालकनी में आकर फैंस को अपना दीदार भी कराया।

उन्होंने हाथ हिलाकर फैंस को आदाब, नमस्कार और हेलो कहा और उन्हें इंडिपेंडेंस डे की बधाई भी दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में शाहरुख को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल 2024 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। शाहरुख के लिए पिछला साल बेमिसाल रहा था, जहां उन्होंने एक के बाद एक तीन सुपरहिट फिल्में दीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क